भारत और वेस्टइंडीज के बीच बुधवार को वानखेड़े स्टेडियम में तीन मैचों की टी-20 सीरीज का आखिरी और निर्णायक मुकाबला खेला जा रहा है। विराट की अगुवाई में जहां टीम इंडिया ने पहला मैच जीता था वहीं दूसरे मैच में वेस्टइंडीज ने बाजी मारी थी। ऐसे में तीसरे और आखिरी मुकाबले में विराट ने दो बदलाव के साथ इन 11 खिलाड़ियों पर दांव लगाया है।
Trending Videos
विज्ञापन
2 of 6
रोहित शर्मा
- फोटो : ट्विटर
ओपनर्स
रोहित शर्मा सीरीज में अभी अपनी लय में नजर नहीं आए हैं लेकिन अपने घरेलू मैदान और आईपीएल की पसंदीदा ग्राउंड पर उनसे काफी उम्मीदें होंगी। उनके साथ केएल राहुल ही सलामी बल्लेबाजी करंगे।
विज्ञापन
3 of 6
विराट कोहली
- फोटो : ट्विटर
मिडिल ऑर्डर
मध्यक्रम की जिम्मेदारी कप्तान विराट कोहली के कंधों पर ही रहेगी। चौथे नंबर पर श्रेयस अय्यर बल्लेबाजी करेंगे। हालांकि पिछले दो मैचों में उन्होंने कुछ खास प्रदर्शन नहीं कर पाए हैं।
4 of 6
ऋषभ पंत
- फोटो : ट्विटर
विकेटकीपर/ऑलराउंडर
विकेटकीपर की भूमिका पंत अदा करेंगे। दूसरे मुकाबले में ऋषभ पंत कुछ रंग में नजर आए थे और 22 गेंदों में 33 रनों की नाबाद पारी खेली थी। दूसरे मैच में अपना पहला अर्धशतक लगाने वाले ऑलराउंडर शिवम दुबे की प्लेइंग इलेवन में शामिल हैं।
विज्ञापन
5 of 6
मोहम्मद शमी और कुलदीप यादव
- फोटो : ट्विटर
गेंदबाजी
दो साल बाद तेज गेंदबाज मोहम्म्द शमी की टी-20 क्रिकेट में वापसी हुई है। बता दें कि शमी ने नौ जुलाई 2017 को खेला था। सीरीज के दोनों मुकाबले में टीम की गेंदबाजी निराशाजनक रही है खासकर तेज गेंदबाजों ने काफी निराश किया है। भुवनेश्वर कुमार जहां अभी तक एक भी विकेट नहीं निकाल पाए हैं वहीं दीपक चाहर काफी महंगे साबित हुए हैं। वहीं स्पिन गेंदबाजी में युजवेंद्र चहल की जगह कुलदीप को शामिल किया गया है।