दिसंबर में भारतीय टीम बांग्लादेश के दौरे पर जाएगी। इस दौरान दो टेस्ट और तीन वनडे मैचों की सीरीज खेली जाएगी। टीम इंडिया टी20 वर्ल्ड कप के बाद न्यूजीलैंड के दौरे पर जाएगी। वहां 18 से 30 नवंबर के बीच तीन टी20 और तीन वनडे मैच खेले जाएंगे। उसके बाद बांग्लादेश का दौरा होगा। वहां चार दिसंबर को मीरपुर में वनडे सीरीज की शुरुआत होगी। वहीं, पहला टेस्ट मैच 14 दिसंबर से चटगांव में खेला जाएगा।
भारत सात साल बाद बांग्लादेश का दौरा करेगा। वह पिछली बार 2015 में वहां गया था। बीसीबी के अध्यक्ष नजमुल हसन ने कहा, "हाल के इतिहास में बांग्लादेश-भारत के मैचों ने हमें कुछ बेहतरीन प्रतियोगिताएं दी हैं। दोनों देशों के प्रशंसक एक और यादगार सीरीज का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। मैं भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड को धन्यवाद देता हूं। हम बांग्लादेश में भारतीय टीम का स्वागत करने के लिए उत्सुक हैं।"
PAK vs AFG: शाहीन अफरीदी की गेंद पर घायल हुआ अफगानिस्तान का खिलाड़ी, साथी के कंधों पर लौटा पवेलियन
बीसीसीआई सचिव जय शाह ने इस सीरीज को लेकर कहा, ''मैं बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड को भारत की आगामी द्विपक्षीय सीरीज के लिए शुभकामनाएं देता हूं। भारत-बांग्लादेश मैच प्रशंसकों के बीच जबरदस्त दिलचस्पी पैदा करती है। हम जानते हैं कि बांग्लादेश में प्रशंसक कितने भावुक हैं और मुझे यकीन है कि सफेद गेंद और लाल गेंद क्रिकेट दोनों में कुछ रोमांचक मैच से उनका साथ दिया जाएगा। विश्व टेस्ट चैंपियनशिप के महत्वपूर्ण अंक दांव पर हैं। दो टेस्ट मैच बहुत महत्वपूर्ण हैं और दोनों टीमें जीत के लिए कड़ी मेहनत करेंगी।"
T20 World Cup: क्या सेमीफाइनल में भी नहीं पहुंचेगी टीम इंडिया? कपिल देव की भविष्यवाणी को जानकर हो जाएंगे हैरान
भारत-बांग्लादेश रिकॉर्ड
भारत और बांग्लादेश के बीच टेस्ट रिकॉर्ड की बात करें तो दोनों टीमों के बीच अब तक 11 मुकाबले खेले गए हैं। इस दौरान टीम इंडिया ने नौ टेस्ट अपने नाम किए हैं। वहीं, दो मुकाबले ड्रॉ रहे हैं। वनडे में दोनों टीमों का 36 बार आमना-सामना हुआ है। भारत ने 30 मैच जीते हैं। बांग्लादेश को पांच में सफलता मिली है। एक मैच में नतीजा नहीं निकला।