यदि ऑस्ट्रेलिया 4-0 से सीरीज जीतती है तो उसके 104 अंक हो जाएंगे और वह तीसरे स्थान पर पहुंच जाएगा। ऐसी स्थिति में इंग्लैंड के 99 अंक हो जाएंगे और वह पांचवें स्थान पर खिसक जाएगा। सीरीज का परिणाम 3-1 रहने का मतलब होगा कि ऑस्ट्रेलिया 102 अंक के साथ तीसरे और इंग्लैंड 101 अंक लेकर चौथे स्थान पर रहेगा।
बल्लेबाजों की रैंकिंग में दूसरे स्थान पर काबिज टीम इंडिया के कप्तान विराट कोहली अपने करियर में पहली बार 900 रेटिंग अंकों तक पहुंच सकते हैं। बेहतरीन फॉर्म में चल रहे कोहली के अभी 893 अंक हैं और अच्छे प्रदर्शन से वह 900 रेटिंग अंक हासिल करने वाले कुछ खास बल्लेबाजों की सूची में शामिल हो जाएंगे।
वहीं, चेतेश्वर पुजारा के कोहली से 20 अंक कम हैं और वह तीसरे स्थान पर हैं, जबकि दक्षिण अफ्रीका के हाशिम अमला शीर्ष दस में से सातवें स्थान पर हैं। गेंदबाजों में दक्षिण अफ्रीका के कैगिसो रबादा की निगाह शीर्ष पर पहुंचने पर रहेगी। वह अभी जेम्स एंडरसन से नौ अंक पीछे दूसरे स्थान पर हैं।