आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी के फाइनल मैच में भारत पाकिस्तान से 180 रनों से हार गया। लंदन के ओवल में खेले जा रहे इस मैच में भारतीय टीम 158 रन पर ही ढेर हो गई। भारत की करारी हार के बाद क्रिकेट प्रेमियों का गुस्सा टीम के खिलाड़ियों पर फूट पड़ा। किसी ने बुमराह की नो बॉल पर अपना गुस्सा जताया तो किसी ने पांड्या के रन आउट होने पर रविंद्रा जडेजा को कोसा।
वहीं कुछ लोग भारतीय टीम के सपोर्ट में भी नजर आए। बदनाम बच्चा नाम के एक यूजर ने लिखा कि चलता है मित्रों क्रिकेट टीम है, भारतीय सेना नहीं जो हर बार जीत की खबर दे।
🤠🤠🤠🤠 #INDvPAK #IndiavsPakistan #IndianArmy pic.twitter.com/xhuMEOTRUV
— Badnaam Bacha (@badnaam_bacha) June 19, 2017
क्रिकेट प्रेमियों का गुस्सा अपने पसंदीदा क्रिकेटरों पर भी निकला यूजर्स ने बुमराह की नो बॉल पर अपना गुस्सा निकालते हुए लिखा कि बुमराह की टांग एक बिलांत छोटी कर दो।
मास्टरजी बुमराह की टांग एक बिलांत छोटी कर दो.#INDvPAK #CT17Final #PAKvIND pic.twitter.com/EoG1zsa5xL
— A Mirror - Revolving (@Ghoomta_Aaena) June 18, 2017
साथ ही हार्दिक के रन आउट होने के लिए लोगों ने रविंद्र जडेजा को जिम्मेदार माना। खेल प्रेमियों ने ट्वीट करते हुए पांड्या को बाहुबली और जडेजा को कट्टपा की भूमिका में दिखाया। जिसमें जडेजा पांड्या की पीठ में तलवार घोंपते हुए नजर आ रहे हैं।
पंड्या बाहुबली बन गया था
.
.
.
लेकिन
जडेजा कट्टपा निकला.😕 #INDvPAK pic.twitter.com/KJ6xsGjvlu
— Aditya Gupta (@AdityaAg868) June 19, 2017