भारत और इंग्लैंड के बीच दूसरा वनडे मैच आज पुणे में खेला जा रहा है। इस मैच में टीम इंडिया के बल्लेबाज केएल राहुल ने कमाल कर दिया। उन्होंने बेहतरीन बल्लेबाजी करते हुए शानदार शतकीय पारी खेली। अपनी पारी के राहुल ने धांसू बल्लेबाजी करते हुए दिखा दिया कि वह फॉर्म में लौट आए हैं। मैच राहुल ने 114 गेंदों पर 108 रन बनाकर आउट हुए। ये उनके एकदिवसीय करियर का पांचवां शतक है।
अपनी 108 रनों की पारी के दौरान केएल राहुल ने 6 चौके और 2 छक्के लगाए। ये राहुल की शतकीय पारी का कमाल था जिसके चलते भारत मजबूत स्थित में पहुंचा। रोहित शर्मा और शिखर धवन के जल्दी आउट होने के बाद राहुल मैदान पर आए। उन्होंने कप्तान विराट कोहली के साथ भारतीय पारी को आगे बढ़ाया। राहुल ने विराट के साथ 121 रनों की साझेदारी की। विराट कोहली 66 रन बनाकर आउट हुए।
इस मैच में केएल राहुल चौथे नंबर पर बल्लेबाजी करने उतरे थे। उन्होंने चौथे नंबर पर बल्लेबाजी करते हुए पहली बार शतक लगाया है। राहुल इससे पहले नंबर पांच पर भी बल्लेबाजी करते हुए शतक लगा चुके हैं।
फरवरी 2021 के बाद ये पहली बार हुआ है जब केएल राहुल ने वनडे में शतक लगाया है। इससे पहले 11 फरवरी 2020 को राहुल ने न्यूजीलैंड के विरुद्ध माउंट मौंगानुई में शतक लगाया था। तब राहुल ने 112 रन बनाए थे।
इससे पहले इंग्लैंड और भारत के बीच खेली गई टी-20 सीरीज में राहुल बुरी तरह फ्लॉफ रहे। उन्होंने इस सीरीज में चार मैच खेले जिनमें सिर्फ 15 रन ही बना पाए। लेकिन इसके बाद जैसे ही वनडे सीरीज शुरू हुई तो राहुल का कमाल भी शुरू हो गया। राहुल ने पहले एकदिवसीय मैच में 62 रनों की नाबाद पारी खेली थी। इतना ही नहीं केएल राहुल इंग्लैंड में खेले गए 2019 विश्व कप के बाद चार शतक लगा चुके हैं। उनसे आगे सिर्फ रोहित शर्मा हैं. हिटमैन ने 2019 क्रिकेट विश्व कप के बाद से 7 शतक लगाए हैं।