फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गौतम गंभीर और हरभजन के लिए आज का दिन खास

Tue, 11 Feb 2014 11:58 AM IST
अमर उजाला, दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन
एशिया कप और टी-20 वर्ल्ड कप के लिए भारतीय टीम का चयन मंगलवार को बंगलूरू में किया जाएगा जिसमें कुछ खिलाड़ियों को अपने हाल के खराब प्रदर्शन का खामियाजा भुगतना पड़ सकता है।
विज्ञापन


चयनकर्ताओं को टी-20 वर्ल्ड को टीम चुनने में काफी माथापच्ची करनी पड़ेगी क्योंकि भारत ने श्रीलंका में पिछले टी-20 वर्ल्ड कप के बाद से सिर्फ पांच टी-20 अंतरराष्ट्रीय मैच ही खेले हैं।

बंगलूरू में इस समय शेष भारत और रणजी चैंपियन कर्नाटक के बीच ईरानी ट्रॉफी मुकाबला चल रहा है। चयनकर्ता इस समय बंगलुरू में मौजूद हैं।

बाएं हाथ के सलामी बल्लेबाज गौतम गंभीर और फिरकी गेंदबाज हरभजन सिंह को वापसी का मौका मिल सकता है। दोनों लंबे समय से टीम इंडिया से बाहर हैं और वापसी के लिए प्रयासरत हैं।
विज्ञापन


जबकि आउट ऑफ फॉर्म सुरेश रैना को एशिया कप से बाहर किया जा सकता है। वह पिछले 24 मैचों में महज एक अर्धशतक ही लगा पाए हैं। उन्हें न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे के बीच से ही टीम इंडिया से बाहर कर दिया गया था।

न्यूजीलैंड दौरे से अपना अंतरराष्ट्रीय करियर शुरू करने वाले स्टुअर्ट बिन्नी को अगले दो बड़े टूर्नामेंटों के लिए टीम में जगह मिल सकती है। उन्होंने अब तक एकमात्र वनडे मैच खेला है। हालांकि वह अभी जिस फॉर्म में हैं उन्हें टीम में मौका मिल सकता है।
विज्ञापन


बाएं हाथ के धाकड़ बल्लेबाज युवराज सिंह की फिर वापसी हो सकती है। उन्हें न्यूजीलैंड दौरे के लिए टीम इंडिया में शामिल नहीं किया गया था।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें