फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टीम इंडिया के स्टार ऑलराउंडर को श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट में इस वजह से दिया आराम

Fri, 10 Nov 2017 06:20 PM IST
amarujala.com- Presented by: अभिषेक निगम
विज्ञापन
भारतीय क्रिकेट टीम
विज्ञापन
भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने शुक्रवार को श्रीलंका के खिलाफ तीन मैचों की टेस्ट सीरीज के पहले दो टेस्ट के लिए बड़ा ऐलान किया है। बीसीसीआई ने घोषणा की है कि टीम इंडिया के युवा ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या को टेस्ट सीरीज के लिए आराम दिया गया है।
विज्ञापन


ऑल इंडिया सीनियर सिलेक्शन कमेटी ने भारतीय टीम प्रबंधन से सलाह लेने के बाद हार्दिक पांड्या को श्रीलंका के खिलाफ आगामी टेस्ट सीरीज में आराम देने का फैसला किया है। हार्दिक पांड्या को पहले दो टेस्ट के लिए टीम इंडिया में शामिल किया गया था।

 

डॉक्टरों ने लगातार नहीं खेलने की दी सलाह

हार्दिक पांड्या - फोटो : deccan chronical
बीसीसीआई ने अपने आधिकारिक वेबसाइट पर लिखा है कि हाल के दिनों में हार्दिक पांड्या ने काफी मैच खेले हैं और ऐसे में डॉक्टरों ने सलाह दी है कि लगातार मैच खेलते रहने से इस युवा क्रिकेटर को इंजरी का खतरा हो सकता है। 
 

पांड्या बंगलुरु में एनसीए कंडीशनिंग कैंप में हिस्सा लेंगे

राहुल, पांड्या और अक्षर - फोटो : twitter
बीसीसीआई ने कहा कि पांड्या ने पिछले कुछ समय में काफी काम किया है, ये फैसला इसे ध्यान में रखते हुए लिया गया है ताकि ऑलराउंडर चोटिल नहीं हो। हार्दिक पांड्या अब बंगलुरु में  राष्ट्रीय क्रिकेट एकेडमी (एनसीए) में कंडीशनिंग कैंप में हिस्सा लेंगे।

आराम दिए जाने की अटकलें पहले से थी

हार्दिक पांड्या - फोटो : twitter
श्रीलंका की टीम भारत में तीन टेस्ट खेलेगी। इसके अलावा वह तीन वन डे और तीन टी-20 मैच भी खेलेगी। दिसंबर अंत तक यह दौरा जारी रहेगा। इसके बाद टीम इंडिया को नए साल में दक्षिण अफ्रीका के दौरे पर जाना है। लिहाजा पांड्या को आराम दिए जाने की अटकलें पहले से लगाई जा रही थी। 

   
विज्ञापन

शमी, यादव, भुवनेश्वर और इशांत होंगे गेंदबाज

टीम इंडिया - फोटो : the indian express
श्रीलंका के खिलाफ पहले दो टेस्ट के लिए टीम इंडिया इस प्रकार है:

विराट कोहली (कप्तान), केएल राहुल, मुरली विजय, शिखर धवन, चेतेश्वर पुजारा, अजिंक्य रहाणे (उप-कप्तान), रोहित शर्मा, ऋद्धिमान साहा (विकेटकीपर), रविचंद्रन अश्विन, रविंद्र जडेजा, कुलदीप यादव, मोहम्मद शमी, उमेश यादव, भुवनेश्वर कुमार, इशांत शर्मा।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें