फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

WTC: फाइनल की तैयारियों में जुटी टीम इंडिया, जिम में जमकर बहाया पसीना, देखें VIDEO

Mon, 31 May 2021 08:29 PM IST
मुकेश कुमार झा स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मुंबई

सार

पृथकवास के दौरान टीम इंडिया प्रैक्टिस नहीं कर पा रही है, इसलिए जिम में ही खूब पसीना बहा रही है, जिसका वीडियो बीसीसीआई ने अपने आधिकारिक ट्विटर अकाउंट पर शेयर किया है।
विज्ञापन
विराट कोहली, जसप्रीत बुमराह - फोटो : social media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भारतीय टीम विश्व टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल मैच के लिए जमकर तैयारी कर रही है। इस वक्त टीम मुंबई में क्वारंटीन है और दो जून को इंग्लैंड के लिए उड़ान भरेगी। बता दें कि पृथकवास के दौरान टीम इंडिया प्रैक्टिस नहीं कर पा रही है, इसलिए जिम में ही खूब पसीना बहा रही है, जिसका वीडियो बीसीसीआई ने अपने आधिकारिक ट्विटर अकाउंट पर शेयर किया है। इस वीडियो में भारतीय कप्तान विराट कोहली, जसप्रीत बुमराह, रविंद्र जडेजा, चेतेश्वर पुजारा समेत कई खिलाड़ी जिम के अंदर वर्कआउट करते हुए दिखाई दे रहे हैं। 

विज्ञापन

 


डब्ल्यूटीसी तालिका में शीर्ष पर रही इन दोनों टीमों के बीच 18 से 22 जून तक साउथमप्टन के हैम्पशर बाउल में यह मुकाबला खेला जाएगा। न्यूजीलैंड की टीम इंग्लैंड के खिलाफ द्विपक्षीय टेस्ट श्रृंखला के लिए पहले ही वहां पहुंच चुकी है जबकि विराट कोहली की अगुवाई वाली भारतीय टीम भारत में मुंबई में 14 दिनों का पृथकवास पूरा करने के बाद तीन जून को इंग्लैंड पहुंचेगी।

आईसीसी की विज्ञप्ति में हालांकि इस बात का उल्लेख नहीं है कि टीम को साउथम्पटन में कड़े पृथकवास में कितने दिनों तक रहना होगा। न्यूजीलैंड टीम के लिए, ईसीबी (इंग्लैंड एवं वेल्स क्रिकेट बोर्ड) ने तीन दिनों के कड़े पृथकवास का इंतजाम किया है इसके बाद खिलाड़ियों को अभ्यास की छूट होगी। पृथकवास के दौरान खिलाड़ियों की नियमित जांच की जाएगी। 

विज्ञापन


भारतीय टीम मुंबई में 14 दिनों के पृथकवास के दौरान आरटी-पीसीआर जांच की छह निगेटिव रिपोर्ट के साथ ब्रिटेन रवाना होगी। ब्रिटेन में खिलाड़ियों को जांच में निगेटिव आने के बाद धीरे-धीरे छूट का दायरा बढ़ाया जाएगा। पृथकवास के बाद उन्हें छोटे समूह और फिर बड़े समूह में अभ्यास की अनुमति होगी। टीम को हालांकि हर समय जैव-सुरक्षित माहौल (बायो-बबल) में रहना होगा। न्यूजीलैंड की टीम 15 जून को ईसीबी के बायो-बबल से डब्ल्यूटीसी से विश्व टेस्ट चैम्पियनशिप फाइनल के बबल में आएगी।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें