यो-यो टेस्ट में टीम इंडिया का एक सितारा खिलाड़ी फिर फेल हो गया है। जबकि चेतेश्वर पुजारा और आर अश्विन इसमें पास हो गए हैं। टेस्ट में पास नहीं होने की वजह से इस सितारे खिलाड़ी के क्रिकेट करियर पर संशय के बादल मंडराने लगे हैं।
पढ़ेंः- युवराज और हरभजन के इस फैसले पर भड़के टीम इंडिया के पूर्व स्टार स्पिनर
Trending Videos
विज्ञापन
युवराज सिंह अभी भी नहीं है फिट
2 of 5
युवराज सिंह
- फोटो : E
इंडिया में सिक्सर किंग के नाम से मशहूर युवराज सिंह की वापसी पर खतरा मंडरा रहा है। धीरे-धीरे टीम में उनकी वापसी के सारे रास्ते बंद होते जा रहे हैं। गौरतलब है कि हाल ही में बंगलुरु स्थित नेशनल क्रिकेट एकादमी में हुए यो-यो फिटनेस टेस्ट में युवराज फेल हो गए हैं। जबकि चेतेश्वर पुजारा और रविचंद्रन अश्विन पास हुए हैं।
विज्ञापन
युवराज पंजाब की ओर 14 अक्टूबर को रणजी खेलेंगे
3 of 5
युवराज सिंह
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक मंगलवार को हुए फिटनेस टेस्ट में कई खिलाड़ियों का टेस्ट हुआ था। जिसको पास करने में युवराज असफल रहे। मालूम हो कि इससे पहले भी युवराज और सुरेश रैना इस टेस्ट को पास करने में सफल नहीं हुए थे। इसी कारण उन दोनों का टीम इंडिया में चयन नहीं हो पाया था। बताया जा रहा है कि युवराज सिंह अब पंजाब की ओर से रणजी मैच खेल सकते हैं। ये मैच 14 अक्टूबर से शुरू होगा।
पढ़ेंः- युवराज सिंह बोले, 'आज इस शख्स की वजह से जिंदा हूं मैं'
अश्विन ने जताई खुशी
4 of 5
अश्विन
- फोटो : social media
वहीं, टीम इंडिया से बाहर चल रहे फिरकी गेंदबाज रविचंद्र अश्विन टेस्ट पास करने की खुशी ट्विटर पर जाहिर की है। उन्होंने लिखा कि बंगलुरु की ट्रिप काफी अच्छी रही, यो-यो टेस्ट को 'डन एंड डस्टड' कर दिया है।
Been a good trip to Bangalore, yo yo test done and dusted. Now #backtothegrind #RanjiTrophy2017 #teamtamilnadu
— Ashwin Ravichandran (@ashwinravi99) October 11, 2017
बता दें कि यो यो टेस्ट में 'कोन' की मदद से 20 मीटर की दूरी पर दो पंक्तियां बनाई जाती हैं। एक खिलाड़ी रेखा के पीछे अपना पांव रखकर शुरुआत करता है और निर्देश मिलते ही दौड़ना शुरू करता है। खिलाड़ी लगातार दो लाइनों के बीच दौड़ता है और जब बीप बजती है तो उसने मुड़ना पड़ता है।
इसी तरह से हर एक मिनट पर तेजी बढ़ती जाती है। यदि समय पर रेखा तक नहीं पहुंचे तो दो और 'बीप' के अंतर्गत तेजी पकड़नी पड़ती है। अगर खिलाड़ी दो छोरों पर तेजी हासिल नहीं कर पाता है तो जांच रोक दी जाती है। हालांकि यह पूरी प्रक्रिया सॉफ्टवेयर पर आधारित है, जिसमें नतीजे रिकॉर्ड किए जाते हैं।