फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

धोनी पर दादा का बड़ा बयान, धोनी की कप्तानी का समय खत्म

Wed, 11 May 2016 01:07 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन
पूर्व कप्तान सौरव गांगुली ने कहा है कि 2019 में होने वाले पचास ओवरों के अगले विश्व कप के लिए टीम इंडिया को अभी ही नया कप्तान मिल जाना चाहिए।
विज्ञापन


टीम इंडिया के पूर्व कप्तान सौरव गांगुली ने कहा है कि उन्हें हैरानी होगी कि सीमित ओवरों में भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान महेंद्र सिंह धोनी 2019 में होने वाले पचास ओवरों के अगले विश्व कप में भी भारतीय टीम की कप्तानी करते हैं।

गांगुली ने विराट कोहली का समर्थन करते हुए कहा है कि उन्हें यह दायित्व जल्द सौंप देना चाहिए। उन्होंने कहा, "राष्ट्रीय चयनकर्ताओं को इस मामले में फैसला लेना चाहिए ताकि देश भविष्य के लिए योजना बना सके।"
विज्ञापन


गांगुली ने कहा कि धोनी नौ साल से कप्तान हैं जोकि एक लंबी अवधि है। उन्होंने कप्तान के रूप में शानदार काम भी किया है लेकिन क्या 2019 विश्व कप में भी कप्तानी का दायित्व संभालने की क्षमता उनमें है। क्या वह अगले चार साल और कप्तान बने रह सकते हैं? चयनकर्ताओं को इन सवालों के जवाब तलाशने की जरूरत है। यदि जवाब हां है तो मैं बहुत हैरान होऊंगा।
विज्ञापन


पूर्व कप्तान गांगुली ने कहा, "वह यह नहीं कह रहे कि धोनी को क्रिकेट छोड़ देनी चाहिए। उन्हें सीमित ओवरों की क्रिकेट में भाग लेना चाहिए। टीम को अभी उनकी जरूरत है। दुनिया की हर टीम भविष्य की योजना बनाती है। मेरा चयनकर्ताओं से यह सवाल है कि आने वाले तीन-चार साल बाद भी क्या वह धोनी को कप्तान के रूप में देखते हैं।" धोनी ने टेस्ट क्रिकेट पहले ही 2014 के अंत में छोड़ दी थी और अब वह केवल वनडे और टी-20 खेल रहे हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें