फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Team India: वेस्टइंडीज के दौरे में कोहली-बुमराह को मिल सकता है आराम, टीम के साथ बने रहेंगे कप्तान रोहित

Wed, 06 Jul 2022 11:32 AM IST
शक्तिराज सिंह स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

वेस्टइंडीज के खिलाफ वनडे और टी20 सीरीज में सीनियर खिलाड़ियों को आराम दिया जा सकता है। हालांकि, अब तक यह तय नहीं हुआ है कि किन खिलाड़ियो को आराम मिलेगा और कौन इस सीरीज में खेलेगा, लेकिन दो खिलाड़ियों को आराम मिलना लगभग तय है। 
 
विज्ञापन
भारतीय टीम - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भारतीय टीम इंग्लैंड के खिलाफ टी20 और वनडे सीरीज खेलने के बाद वेस्टइंडीज का दौरा करेगी। इस दौरे में भारत को तीन वनडे और पांच टी20 मैच खेलने हैं। इस दौरे में टीम इंडिया के दो सीनियर खिलाड़ियों को आराम दिया जा सकता है। अब तक यह तय नहीं हुआ है कि वो दो खिलाड़ी कौन होंगे, जिन्हें आराम दिया जाएगा, लेकिन सीनियर खिलाड़ियों को आराम मिलना लगभग तय है। 
विज्ञापन


22 जुलाई से साल अगस्त के बीच होने वाली यह सीरीज वेस्टइंडीज और अमेरिका के मैदानों में होगी। वनडे और टी20 सीरीज के लिए भारतीय टीम का एलान जल्द होना था, लेकिन इसमें देरी की जा रही है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार किन खिलाड़ियों को आराम दिया जाना है। यह तय नहीं होने के कारण अब तक टीम का चयन नहीं हुआ है। 

चयन समिति के मुखिया चेतन शर्मा टीम के साथ इंग्लैंड के दौरे पर हैं। वो यहां रोहित शर्मा, विराट कोहली, जसप्रीत बुमराह और ऋषभ पंत के साथ बातचीत कर सकते हैं। इसके बाद टीम का चयन संभव है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रोहित का खेलना लगभग तय
भारतीय टीम के कोच राहुल द्रविड़ ने बहुत कम समय में कई कप्तानों के साथ काम किया है। इस वजह से चयनकर्ता रोहित शर्मा को आराम देने के पक्ष में नहीं होंगे। रोहित आईपीएल के बाद भारत के लिए कोई मैच नहीं खेले हैं। उन्हें दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ सीरीज में आराम दिया गया था। इसके बाद इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट मैच में रोहित कोरोना संक्रमित होने की वजह से नहीं खेले थे। 

इंग्लैंड के खिलाफ पहले टी20 मैच के लिए भारतीय टीम साउथैंप्टन रवाना हो चुकी है, जहां सीरीज का पहला मैच खेला जाना है। हालांकि, टीम के कप्तान रोहित शर्मा बर्मिंघम में ही रुके हुए हैं, जहां दूसरा टी20 मैच खेला जाना है। आयरलैंड दौरे पर भारतीय टीम के कोच बनाए गए वीवीएस लक्ष्मण भी टीम के साथ हैं। उन्होंने दो अभ्यास मैचों में भी टीम के कोच की भूमिका निभाई थी, क्योंकि राहुल द्रविड़ टेस्ट मैच खेल रही टीम के साथ थे। 

टी20 और वनडे में इंग्लैंड के खिलाफ भारत का शेड्यूल

पहला टी20: द रोज बाउल, साउथैंपटन, सात जुलाई
दूसरा टी20: एजबेस्टन, बर्मिंघम, नौ जुलाई
तीसरा टी20: ट्रेंट ब्रिज, नॉटिंघटम, 10 जुलाई

पहला वनडे: केनिंगटन ओवल, लंदन, 12 जुलाई
दूसरा वनडे: लॉर्ड्स, लंदन, 14 जुलाई
तीसरा वनडे: इमिरेट्स ओल्ट ट्रेफर्ड, मैनचेस्टर, 17 जुलाई
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें