वर्ल्ड कप शुरू होने में अब डेढ़ माह से भी कम का समय रह गया है। सभी टीमें क्रिकेट के इस महाकुंभ में अपना श्रेष्ठ से श्रेष्ठ प्रदर्शन कर खिताब पाने की कोशिश करेगी। अन्य टीमों की तरह टीम इंडिया के 15 खिलाड़ी चुन लिए गए हैं। इस वर्ल्ड कप में टीम इंडिया का लक्ष्य अपने खिताब को बचाने का होगा।
पिछले कई सालों से टीम सेलेक्टर से लेकर बीसीसीआई सभी 'युवाओं को रखों और बूढ़ो को निकालों' की पॉलिसी के तहत काम कर रही है। जिसके तहत टीम से पहले सौरव गांगुली, राहुल द्रविड़, वीवीएस लक्ष्मण टीम से बाहर हुए।
हालांकि कुछ समय बाद इन्होंने क्रिकेट से संन्यास ले लिया। अब वीरेंद्र सहवाग, हरभजन सिंह और युवराज सिंह सरीखे खिलाड़ियों को भी उम्र और फिटनेस के आधार पर बाहर होना पड़ा।
लेकिन लगता है वनडे टीम के मौजूदा कप्तान महेंद्र सिंह धोनी (33) पर यह नियम लागू नहीं होते। यही कारण है कि वर्ल्ड कप के लिए जिस टीम इंडिया का चयन हुआ है। उस टीम का कप्तान ही सबसे बूढ़ा है। आइए जानते हैं धोनी के बाद अन्य खिलाड़ियों की उम्र...
धोनी के बाद दूसरे नंबर पर बिन्नी
उम्र के मामले में टीम इंडिया के माही महेंद्र सिंह धोनी के बाद स्टुअर्ट बिन्नी (30) का नम्बर आता है। बिन्नी को अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में सबसे कम मैचों का अनुभव हो, लेकिन उम्र के मामले में वह अन्य खिलाड़ियों से कहीं आगे हैं। वहीं टीम इंडिया के सबसे युवा खिलाड़ी अक्षर पटेल (20) हैं।
बिन्नी के बाद ज्यादा उम्र वाले खिलाड़ियों में अंबाती रायडू (29) और शिखर धवन (29) का नम्बर है। धोनी के सबसे खास और टीम इंडिया के फिरकी गेंदबाज आर अश्विन 28 साल के हैं।
उमेश यादव, रोहित शर्मा और सुरेश रैना दोनों की उम्र 27-27 वर्ष है। वहीं टीम इंडिया के चार खिलाड़ी विराट कोहली, आजिंक्य रहाणे, रविंद्र जडेजा और इशांत शर्मा सभी की उम्र 26-26 वर्ष है। भुवनेश्वर कुमार और मोहम्मद शमी की उम्र 24-24 साल है।