2008 के बाद पहली बार टेस्ट सीरीज खेलने श्रीलंका पहुंची टीम इंडिया इन दिनों जोरदार तैयारियों में जुटी हुई है। टीम पहले टेस्ट से पूर्व इसलिए भी जोरदार अभ्यास कर रही है क्योंकि भारतीय टीम अपने इस पड़ोसी देश में पिछले दो दशक से कोई टेस्ट सीरीज नहीं जीत सकी है।
इसके अलावा टीम में शामिल 15 में से 11 खिलाड़ी पहली बार श्रीलंका की धरती पर टेस्ट मैच खेलने पहुंचे हैं। खुद कप्तान विराट कोहली भी इस देश में अपना पहला टेस्ट मैच खेलेंगे। भारत और श्रीलंका के बीच पहला टेस्ट मैच 12 अगस्त को खेला जाएगा।
बेहद खराब रिकॉर्ड और खिलाड़ियों की अनुभवहीनता के बीच टीम इंडिया की सबसे बड़ी सिरदर्दी बल्लेबाजों का आउट ऑफ फॉर्म भी होना है। कोहली और चेतेश्वर पुजारा समेत टीम के खास बल्लेबाज रन बनाने के लिए संघर्ष कर रहे हैं। लगातार अभ्यास मैच भी भारतीय दिग्गज बल्लेबाजो के फॉर्म को वापस लाने के लिए पर्याप्त नहीं आ रहा है। इस बीच पहले टेस्ट मैच से दो दिन पहले ही भारतीय टीम को जोर का झटका लग गया।