भारतीय दौरे पर आई दक्षिण अफ्रीकी टीम इस समय गहरे संकट में फंस गई है। दक्षिण अफ्रीका की ए टीम भारत में त्रिकोणीय एकदिवसीय सीरीज खेल रही है लेकिन उसके एक, दो नहीं बल्कि दस खिलाड़ियों को अस्पताल में भर्ती कराना पड़ा है।
त्रिकोणीय सीरीज खेल रही अफ्रीकी टीम की शुरुआत अब तक बेहद खराब रही है और उसे अपने दोनों मुकाबले गंवाने पड़े हैं। ऐसे में सीरीज में बने रहने के लिए उसे अपने शेष मुकाबले जीतने ही होंगे।
लेकिन लगातार दो हार के बाद अफ्रीकी टीम की परेशानी का सबसे बड़ा कारण चेन्नई में पड़ रही भीषण गर्मी और फूड प्वाइजनिंग के कारण 10 खिलाड़ियों का बीमार पड़ जाना है। बीमार खिलाड़ियों की लिस्ट में टीम के स्टार बल्लेबाज कि्वंटन डी कॉक भी शामिल हैं।