फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राठौड़ ने किया एनसीए में बल्लेबाजी सलाहकार के लिए आवेदन 

Mon, 22 Jul 2019 10:42 PM IST
Mukesh Jha स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
पूर्व भारतीय क्रिकेटर, विक्रम राठौड़ - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

अंडर-19 टीम के बल्लेबाजी कोच की दावेदारी में नजरअंदाज किए गए भारतीय टीम के पूर्व बल्लेबाज विक्रम राठौड़ ने दिग्गज राहुल द्रविड़ के नेतृत्व वाली राष्ट्रीय क्रिकेट अकादमी (एनसीए) में बल्लेबाजी सलाहकार के लिए आवेदन किया है। 

विज्ञापन


उनके अलावा राजस्थान को दो बार रणजी ट्रॉफी खिताब दिलाने में योगदान करने वाले ऋषिकेश कानितकर ने भी आवेदन किया है। राठौड़ और कानितकर सहित कुल चार दावेदार इस पद के लिए आगे आए हैं। 

राठौड़ ने जब अंडर-19 कोच के लिए आवेदन किया था तो तब हितों के टकराव की बात सामने आई थी क्योंकि उनके रिश्तेदार आशीष कपूर जूनियर चयनकर्ताओं में हैं। एनसीए के बल्लेबाजी कोच को आयुवर्ग के क्रिकेटरों के साथ काम करना है। सीनियर क्रिकेटर तो बंगलूरू सेंटर में फिटनेस प्रक्रिया रिहैबिलिटेशन के लिए आते हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें