फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पूर्व भारतीय क्रिकेटर ने कहा, राहुल का चयन सही समय पर

Mon, 22 Jul 2019 10:35 PM IST
Mukesh Jha स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
राहुल चाहर - फोटो : social media
विज्ञापन

पूर्व भारतीय स्पिनर नीलेश कुलकर्णी ने सोमवार को लेग स्पिनर राहुल चाहर का आगामी वेस्टइंडीज दौरे के लिए भारत की टी-20 टीम में चयन का स्वागत करते हुए कहा कि अधिक से अधिक विकल्प तैयार किए जा रहे हैं।

विज्ञापन


कैरेबियाई दौरे के लिए चुनी गई टीम में तीनों प्रारूप में चाहर एकमात्र नया चेहरा है। उन्हें रविवार को राष्ट्रीय चयनसमिति ने टी-20 टीम में चुना। कुलकर्णी ने कहा, मेरे विचार में यह अच्छा चयन है क्योंकि राहुल के लिए पिछला सत्र अच्छा रहा था। 

अगर चयनकर्ता इस पर ध्यान दे रहे हैं कि यदि कुलदीप यादव और युजवेंद्र चहल चोटिल हो जाते हैं या उनकी फार्म गड़बड़ा जाती है तो आपके पास एक गेंदबाज जगह भरने के लिए तैयार रहेगा और किसी तरह का शून्य पैदा नहीं होगा। 
विज्ञापन


भारत की तरफ से तीन टेस्ट और दस वनडे खेलने वाले कुलकर्णी ने कहा, यह शानदार रणनीति है तथा टीम प्रबंधन और चयनकर्ता इसके लिए प्रशंसा के पात्र हैं। आप एक या दो खिलाड़ियों पर निर्भर रहने के बजाय अधिक विकल्प तैयार करके ही मजबूत टीम तैयार करते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें