फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी को दी गालियां, कहा-सिखाएंगे सबक

Tue, 18 Jul 2017 10:47 AM IST
amarujala.com- Presented by: नवीन चौहान
विज्ञापन
mohammed shami
विज्ञापन
टीम इंडिया के तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी को कोलकाता में एक विपरीत परिस्थितियों का सामना करना पड़ा है। शमी ने चार लोगों के खिलाफ पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है। शमी का आरोप है कि चार लोगों ने उनके साथ गाली-गलौज की और उनकी बिल्डिंग के गार्ड की पिटाई भी की। 
विज्ञापन


शमी के शिकायत दर्ज करने के बाद पुलिस ने तेजी से कार्रवाई करते हुए सीसीटीवी को खंगाला। इसके बाद पुलिस ने एक व्यक्ति को पहचान की और उसकी मदद से घटना में शामिल दो अन्य लोगों को भी गिरफ्तार कर लिया। जिन्हें बाद में जमानत पर रिहा कर दिया गया। 

शमी ने एक अंग्रेजी अखबार से घटना का जिक्र करते हुए कहा, शनिवार रात पार्किंग के दौरान उनकी एक शख्श के साथ बहस हो गई थी। इतनी सी बात पर वह व्यक्ति शमी को गालियां बकने लगा। उन्होंने ये भी बताया कि उस व्यक्ति ने शमी को धमकी दी कि अगर उन्होंने गाड़ी से बाहर निकलने की कोशिश की तो उन्हें सबक सिखाया जाएगा। शमी ने बताया कि उन्होंने घटना की पुलिस को जानकारी दे दी थी। उन्हें उम्मीद है कि उनके साथ-साथ उनके परिवार को भी सुरक्षा मुहैया करवाई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें