फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'तेज पिचों पर चुनौती को तैयार भारतीय खिलाड़ी'

Tue, 03 Dec 2013 06:46 PM IST
अमर उजाला, दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन
भारतीय कोच डंकन फ्लेचर टीम इंडिया के दक्षिण अफ्रीका दौरे को लेकर काफी आशान्वित हैं। उनका कहना है कि भारतीय खिलाड़ी दक्षिण अफ्रीका में किसी भी चुनौती का समाना करने के लिए तैयार हैं।
विज्ञापन


बकौल फ्लेचर, "लड़के हाल में जिस तरह से खेल रहे हैं, उसे उनके आत्मविश्वास में बढ़ोतरी हुई है। हमारी बल्लेबाजी तकनीकी तौर पर सुदृढ़ है। उन्हें सिर्फ दक्षिण अफ्रीका में अनुभव की कमी है। लेकिन हम आश्वस्त हैं कि उन्हें खुद पर विश्वास हैं और वह वहां बेहतर प्रदर्शन करेंगे।"

यह पूछे जाने पर कि भारत को यहां दो टी-20, सात वनडे और तीन टेस्ट मैच खेलने थे लेकिन इसे कम करके तीन वनडे और दो टेस्ट कर दिया गया। इस पर फ्लेचर का जवाब था कि "मैं इस बात पर ध्यान नहीं देता कि हमें कितने मैच खेलने हैं। हमारा व्यस्त कार्यक्रम है और हमें दौरे का आदर करना चाहिए। लिहाजा हम केवल सीरीज पर ध्यान दे रहे हैं।"
विज्ञापन


फ्लेचर का यह भी मानना है कि अगस्त में भारतीय खिलाड़ियों के दक्षिण अफ्रीकी दौरे से टीम को मदद मिलेगी। मौजूदा टीम के छह खिलाड़ियों ने फर्स्ट क्लास और लिस्ट ए मैच खेलने के लिए अगस्त में दक्षिण अफ्रीका का दौरा किया था। तब नियमित ओवर के मैच में शिखर धवन ने 248 रन बनाए थे। भारतीय कोच ने कहा कि भारतीय खिलाड़ी मानसिक तौर पर काफी मजबूत हैं।
विज्ञापन


भारत पांच दिसंबर को दक्षिण अफ्रीका में दौरे का अपना पहला मैच खेलेगा।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें