फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बहुत हो गई प्रैक्टिस, अब होगी ऑस्ट्रेलिया से भिड़ंत

Tue, 19 Feb 2013 01:03 AM IST
बंगलूरू/एजेंसी
विज्ञापन
विज्ञापन
टीम इंडिया का तीन दिवसीय अभ्यास शिविर सोमवार को समाप्त हो गया। इस दौरान पूरी टीम पूरी तरह से फिट नजर आई। खिलाड़ियों ने ज्यादा समय फील्डिंग सुधारने और बल्लेबाजों ने बाउंसी गेंद पर जमकर अभ्यास किया। स्पिनरों ने भी अपनी फिरकी के तरकस के तीरों को खूब माजे। प्रैक्टिस तो पूरी हो चुकी है लेकिन अब खिलाड़ियों को टेस्ट देने की बारी है। ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पहला टेस्ट 22 फरवरी से चेन्नई में शुरू हो रहा है। खिलाड़ी अब यहां से चेन्नई के लिए रवाना होंगे।
विज्ञापन


पूर्व क्रिकेटर ज्योफ लासन की माने तो इस बार भारतीय टीम के लिए ऑस्ट्रेलिया को हराना आसान नहीं होगा क्योंकि उनका कहना है कि द्रविड़ और लक्ष्मण की विदाई से भारतीय बल्लेबाजी कमजार हुई है। लेकिन उन्हें यह नहीं भूलना चाहिए कि सचिन अभी रिटायर नहीं हुए हैं। अभ्यास में सचिन को देखकर ऐसा लगा कि उनमें अभी भी रनों की भूख बाकी है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें