फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

धवन को आउट होने का डर नहीं, IPL 2020 में लगातार शतक जड़ने के बाद शिखर की हुंकार

Thu, 22 Oct 2020 06:04 AM IST
Rajeev Rai स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
शिखर धवन - फोटो : twitter@SDhawan25
विज्ञापन

बेहतरीन फॉर्म में चल रहे दिल्ली कैपिटल्स के ओपनर शिखर धवन ने कहा है कि आईपीएल के इस सत्र में वह तेज दौड़ रहे हैं, तरोताजा महसूस कर रहे हैं और उन्हें आउट होने का कोई डर नहीं है। धवन ने आईपीएल में लगातार दो शतक जड़े हैं। यह उपलब्धि हासिल करने वाले पहले बल्लेबाज हैं। उन्होंने इसके अलावा दो अर्द्धशतक भी जड़कर मौजूदा सत्र को अपने लिए यादगार बना दिया है। 

विज्ञापन


पंजाब के खिलाफ पांच विकेट की हार के दौरान नाबाद 106 रन की पारी खेलने वाले धवन ने कहा, ‘मैं 13 साल से खेल रहा हूं। यह पहली बार है (लगातार दो शतक)। इसलिए काफी खुश हूं। मैंने सकारात्मक मानसिकता रखी है। सिर्फ रन बनाने की कोशिश कर रहा हूं। यह नहीं सोच रहा कि पिच से गेंदबाज को मदद मिल रही है या नहीं। मैं साहस के साथ खेल रहा हूं। मुझे आउट होने का डर नहीं है। हम भाग्यशाली थे कि हमे इतना खाली समय मिला जिससे मैं मानसिक और शारीरिक रूप से तरोताजा हो पाया। मैं तेज दौड़ रहा हूं, तरोताजा महसूस कर रहा हूं।’

धवन के लिए टूर्नामेंट की शुरुआत काफी अच्छी नहीं रही थी लेकिन उन्होंने कहा कि जब वह बड़ा स्कोर नहीं बना पा रहे थे तब भी गेंद को काफी अच्छी तरह हिट कर रहे थे। उन्होंने कहा, ‘मैं गेंद को अच्छी तरह हिट कर रहा था लेकिन मैं 20 रन की पारियों को अर्द्धशतक में नहीं बदल पा रहा था। जब आप एक बार ऐसा करते हो तो फिर अगले मैच में आत्मविश्वास के साथ उतरते हो।’

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें