फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

INDvSL: टीम इंडिया पर कहर बनकर टूट पड़ा था लंकाई बल्लेबाज, फिर 13वें ओवर में आया टर्निंग प्वॉइंट

Tue, 13 Mar 2018 09:50 AM IST
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
team india
विज्ञापन

निदाहास ट्रॉफी के चौथे टी-20 मुकाबले में भारत ने मेजबान श्रीलंका को 6 विकेट से हरा दिया है। भारत ने टॉस जीतकर श्रीलंका को पहले बल्लेबाजी करने के लिए आमंत्रित किया था। लंकाई टीम निर्धारित 19 ओवर में 9 विकेट गंवाकर 152 रन ही बना सकी। टीम इंडिया ने 9 बॉल शेष रहते इस लक्ष्य को हासिल कर लिया।

विज्ञापन


बता दें कि मेजबान टीम के खिलाफ सीरीज का पहला मैच गंवाने के बाद टीम इंडिया ने शानदार वापसी करते सीरीज में अपनी दूसरी जीत दर्ज की। हालांकि इस मैच में श्रीलंकाई सलामी बल्लेबाज दनुष्का गुनातिलका और कुसल मेंडिस ने टीम अपनी को सधी हुई शुरुआत दिलाई थी। अगर यह जोड़ी क्रीज पर ज्यादा देर टिकती तो श्रीलंका का स्कोर कुछ और ही होता।

इस मैच का सबसे बड़ा टर्निंग प्वॉइंट सलामी बल्लेबाज कुसल मेंडिस का विकेट रहा। गुनातिलका (17) के आउट होने के बाद मेंडिस टीम इंडिया के गेंदबाजों की जमकर खबर ली। मेंडिस ने सिर्फ 38 गेंदों का सामना करते हुए 3 चौकों और 3 छक्कों की मदद से बेहतरीन  55 रन जड़े।

विज्ञापन
विज्ञापन

टीम इंडिया
तभी टीम इंडिया के स्पिन गेंदबाज युजवेंद्र चहल ने उन्हें अपनी फिरकी के जाल में फंसा लिया। चहल ने कप्तान रोहित शर्मा के हाथों उन्हें कैच आउट करवाकर पवेलियन का रास्ता दिखाया। यह मैच का वो क्षण था जब टीम इंडिया को विकेट की बहुत ज्यादा दरकार थी। ऐसे में अगर चहल मेंडिस को पवेलियन का रास्ता न दिखाते तो वह मेहमान टीम के लिए मुश्किलें खड़ी कर सकते थे।

चहल ने इस मैच में 4 ओवर गेंदबाजी करने के बाद 34 रन देकर एकमात्र और अहम विकेट लिया। इसके अलावा तेज गेंदबाज शार्दुल ठाकुल ने 4 ओवर में 27 रन देकर सबसे ज्यादा 4 विकेट अपने नाम किए। उनकी शानदार गेंदबाजी के लिए उन्हें मैन ऑफ द मैच का खिताब दिया गया।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें