मैच जीतने के बाद कप्तान रोहित शर्मा ने कहा, 'बहुत शानदार प्रदर्शन रहा, खासकर गेंदबाजी के दृष्टिकोण से। टीम इंडिया की तरफ से गेंदबाजों ने अपना बेस्ट परफॉर्मेंस दिया। हालांकि, बॉलर के लिए उतना अच्छा माहौल नहीं था, ना पेसर के लिए और ना ही स्पिनर के लिए लेकिन उसके बावजूद भी गेंदबाजों ने अपना बेस्ट दिया। गेंदबाजों ने अपने आइडिया और प्लान को सफल बनाने में कामयाब रहे। हमने बहुस सारी चीजों पर चर्चा की। हम वास्तव में डीप बल्लेबाजी करते हैं और हमारे पास एक लंबे समय में बल्लेबाजी लाइन-अप नहीं था। हमारे पास बहुत सारे आलराउंडर हैं, लेकिन मिडिल ऑर्डर बल्लेबाजों के लिए हाल के दिनों में बल्लेबाजी करने का अवसर नहीं था, लेकिन जैसा कि आपने आज देखा, मनीष और डीके ने बहुत अच्छी बल्लेबाजी की। कोई भी अच्छे प्रदर्शन को अकेला नहीं कर सकता, यह एक पूर्ण टीम का प्रयास था। हमने पिछले दो वर्षों में जिस तरह से खेलते आ रहे है, उसे बरकरार रखने की जरूरत है।'
मैच हारने के बाद श्रीलंका के कप्तान थिसारा परेरा ने कहा, हमारे टीम की बल्लेबाजी अच्छी तरह से शुरू हुई, लेकिन मिडिल ऑर्डर में हम असफल रहे। हम 30-40 रन पीछे थे। 175-180 रन का स्कोर प्रतिस्पर्धात्मक रहे होंगे और उनका बचाव हो सकता था। पहले 6 ओवरों में, हम गेंदबाजी प्लान को सही तरह से निष्पादित नहीं कर पाए। हम मैच को सकारात्मक लेंगे और देखेंगे कि अगले मैच में हम कैसे कर सकते हैं। अगला मैच जीतना होगा और मुझे यकीन है कि हम अगले मैच में सौ प्रतिशत देंगे और मैच जीत सकते हैं।'
टीम इंडिया की तरफ से अच्छी गेंदबाजी शार्दुल ठाकुर ने अच्छी गेंदबाजी की। उन्होंने 27 रन देकर चार विकेट झटके। बेहतरीन गेंदबाजी के लिए उन्हें मैन ऑफ द मैच चुना गया। उन्होंने कहा, 'मैं इस अवार्ड को पाकर बहुत खुश हूं। मेरा हमेशा से सपना रहता है कि भारत के लिए मैच जीतती रहूं। हां, थोड़ा चिंतित था लेकिन दबाव में नहीं था।'