फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वर्ल्ड कप में टीम इंडिया की जर्सी का इतिहास, 27 सालों में इतनी बार बदला रंग और डिजाइन

Sat, 20 Apr 2019 01:56 PM IST
Sumit kumar स्पोर्ट्स न्यूज, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 7
team india jersey
क्रिकेट विश्व कप 2019 इंग्लैंड की मेजबानी में खेला जाएगा। साल 1975 से लेकर 1987 तक विश्व कप टेस्ट क्रिकेट की तरह व्हाइट ड्रेस में खेला जाता था, लेकिन साल 1992 में पहली बार विश्व कप कलरफुल ड्रेस में खेला गया। आइए जानते हैं तब से लेकर अब तक कितनी बदली टीम इंडिया की जर्सी।
 
विज्ञापन

2 of 7
Indian Cricket Jersey
1992 के वर्ल्ड कप में भारतीय प्लेयर्स की जर्सी इंडिगो कलर की थी, जिस पर शोल्डर्स पर कलरफुल स्ट्राइप्स बनी हुई है। इसके अलावा ड्रेस के आगे टीम का नाम और पीछे प्लेयर का नाम लिखा होता था।
विज्ञापन

3 of 7
Indian Cricket Jersey
1996 के वर्ल्ड कप में भारतीय टीम की जर्सी पीले और आसमानी रंग के कॉम्बिनेशन में नजर आई। इस जर्सी में पीले रंग के कॉलर थे और सफेद और पीले रंग की सीधी पट्टियां थीं। इसके अलावा ड्रेस पर सतरंगी रंग के तीर जैसा बैंड प्रिंट थे, जो छाती से होते हुए नीचे बांह तक आते थे।

 

4 of 7
Indian Cricket Jersey
साल 2003 वर्ल्ड कप में टीम इंडिया की जर्सी बिल्कुल बदल गई या ऐसा कहिए स्टाइलिश और अच्छी हो गई थी। जर्सी के दोनों साइड काले रंग की मोटी पट्टियां बनाई गई थीं। तिरंगे के ब्रश प्रिंट ने ड्रेस में जान डाल दी थी और बिल्कुल बीच में लिखे इंडिया से यह जर्सी बेहद खास लग रही थी। इसके अलावा ट्रैक पैंट्स के दोनों तरफ छोटा सा भारतीय तिरंगा लगाया गया था।
विज्ञापन

5 of 7
Indian Cricket Jersey
साल 2007 के वर्ल्ड कप में टीम इंडिया की जर्सी को पहले से भी ज्यादा स्टाइलिश बनाने की कोशिश की गई। अब भारतीय तिरंगा बीच से हटकर थोड़ा ऊपर चला गया। इसके साथ ही ड्रेस में से काली पट्टियां हटा दी गईं। INDIA को भी नए फॉन्ट में लिखा गया।
विज्ञापन

6 of 7
Indian Cricket Jersey
2011 वर्ल्ड कप की जर्सी टीम इंडिया के लिए लकी साबित हुई। 28 साल बाद भारत ने वर्ल्ड कप की ट्रॉफी को अपने नाम किया था। इस बार जर्सी का कलर डार्क और लाइट ब्लू के बीच का था और तिरंगा स्ट्राइप्स दोनों साइड थीं। इसके अलावा इंडिया को ऑरेंज कलर से लिखा गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
Indian Cricket Jersey
2015 के वर्ल्ड कप में फिर से जर्सी में बदलाव किए गए। अब जर्सी पर कही भी तिरंगा नहीं था। प्लेन ब्लू टीशर्ट पर फ्रंट में स्पॉन्सर और टीम का नाम लिखा था। इसके अलावा ट्रैक पैंट्स की पॉकेट में ओरेंज कलर की लाइनिंग थी। इस जर्सी की सबसे बड़ी खासियत यह थी कि यह रिसाइकल्ड प्लास्टिक की बोतलों से बनी थी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें