फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वर्ल्ड कप के बाद टीम इंडिया को न 'फायदा' हुआ न 'नुकसान'

Fri, 17 Apr 2015 01:23 PM IST
अमर उजाला, दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन
हाल ही में खत्म हुए वर्ल्ड कप में सेमीफाइनल तक का सफर तय करने वाली भारतीय क्रिकेट टीम ने बुधवार को जारी हुई वनडे रैंकिंग में अपना दूसरा स्थान बरकरार रखा है।
विज्ञापन


टीम इंडिया (116 अंक) शीर्ष स्थान पर काबिज ऑस्ट्रेलिया (122 अंक) से महज 6 अंक पीछे है। द. अफ्रीका (112 अंक) तीसरे, श्रीलंका (108 अंक) चौथे, न्यूजीलैंड (107 अंक) पांचवें, इंग्लैंड (101 अंक) छठे और पाकिस्तान (95 अंक) सातवें स्थान पर है।

अगर पाक टीम को आगामी तीन मैचों की वनडे सीरीज में बांग्लादेश के हाथों 0-3 की हार मिलती है तो उसका सातवां स्थान खतरे में पड़ सकता है।

वहीं, अगर पाक टीम इस सीरीज को 3-0 से जीतती है तो फिर उसके और इंग्लैंड के बीच अंकों का फासला महज एक अंक का रह जाएगा।

इसके अलावा जहां तक बात बल्लेबाजी की है तो शीर्ष दस में तीन भारतीय बल्लेबाज जगह बनाने में सफल रहे हैं। विराट कोहली चौथे, शिखर धवन छठे और कप्तान महेंद्र सिंह धोनी आठवें स्थान पर हैं।
विज्ञापन


दक्षिण अफ्रीकी कप्तान एबी डीविलियर्स अब भी शीर्ष पर कायम हैं। मगर दुर्भाग्य से कोई भी भारतीय गेंदबाज शीर्ष दस में जगह नहीं बना सका। इस सूची में ऑस्ट्रेलियाई तेज गेंदबाज मिचेल स्टार्क पहले पायदान पर हैं।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें