फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Virat Kohli-De Viliiers: 'मैदान पर विवादों में...', डिविलियर्स की विराट कोहली को खास सलाह, यहां जानें क्या कहा

Mon, 06 Jan 2025 08:25 AM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, जोहानिसबर्ग

सार

सचिन तेंदुलकर के संन्यास के बाद भारतीय बल्लेबाजी की धुरी रहे कोहली ने बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी में बुरी तरह फ्लॉप रहे और पर्थ को छोड़ दिया जाए तो उनका बल्ला बुरी तरह फ्लॉप रहा।
विज्ञापन
एबी डिविलियर्स-विराट कोहली - फोटो : ICC
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दक्षिण अफ्रीका के महान बल्लेबाज एबी डिविलियर्स ने रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के अपने पूर्व साथी विराट कोहली को खराब फॉर्म से उबरने के लिए अपने दिमाग को 'रीसेट' करने और मैदान पर किसी तरह के विवाद में पड़ने से बचने की सलाह दी। कोहली और रोहित शर्मा ऑस्ट्रेलिया दौरे में रन बनाने के लिए संघर्ष करते रहे जिससे भारत को पांच मैच की इस श्रृंखला में 1–3 से हार का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन

डिविलियर्स ने क्या कहा?

विराट कोहली और एबी डिविलियर्स - फोटो : IPL/BCCI
डिविलियर्स ने एक्स पर लिखा, 'मेरा मानना है कि मुख्य बात हर समय अपने दिमाग को रीसेट करना है। विराट को किसी से भी भिड़ना पसंद है, लेकिन जब आप अपने करियर की सबसे खराब फॉर्म में चल रहे हो तो इस तरह की चीजों से दूर रहना की बेहतर होता है। एक बल्लेबाज के रूप में खुद को नए सिरे से तैयार करना महत्वपूर्ण होता है। प्रत्येक गेंद महत्वपूर्ण होती है भले ही गेंदबाज कोई भी हो।

ऑफ स्टंप की कमजोरी उजागर हुई

बोलैंड और कोहली - फोटो : X
सचिन तेंदुलकर के संन्यास के बाद भारतीय बल्लेबाजी की धुरी रहे कोहली ने बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी में बुरी तरह फ्लॉप रहे और पर्थ को छोड़ दिया जाए तो उनका बल्ला बुरी तरह फ्लॉप रहा। वह नौ पारियों में आठ बार स्लिप फील्डर और विकेटकीपर को कैच थमाकर आउट हुए। सिडनी की दूसरी पारी में जब विराट उसी अंदाज में आउट हुए तो खुद पर चिल्लाए और अपनी जांघ पर मुक्का मारा। अब उनकी टीम में जगह पर सवाल खड़े होने लगे हैं।
विज्ञापन

ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ सीरीज में विराट कोहली फेल

विराट कोहली - फोटो : BCCI
पर्थ और मेलबर्न में दो पारियों में 136 रन को छोड़ दिया जाए तो बाकी सात पारियों में उन्होंने महज 54 रन बनाए हैं। इस पूरे दौरे पर विराट नौ पारियों में 23.75 की औसत से 190 रन बना सके। समझा जाता है कि कोहली रिटायर होने के मूड में नहीं हैं और 2027 वनडे विश्व कप खेलना चाहते हैं। हालांकि, टेस्ट टीम में उनकी जगह अब निशाने पर है। भारतीय टीम को अगली टेस्ट सीरीज इंग्लैंड के खिलाफ जून में खेलनी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें