फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Team India: 'मेरे पास वक्त नहीं है', टीम के हेड कोच बनने के सवाल पर संगाकारा ने दिया चौंकाने वाला जवाब, जानें

Sat, 25 May 2024 01:47 PM IST
Mayank Tripathi स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

कई रिपोर्ट्स में दावा किया गया कि बीसीसीआई ने रिकी पोंटिंग और जस्टिन लैंगर को मुख्य कोच बनने का ऑफर दिया। हालांकि, इन रिपोर्ट्स को अब बीसीसीआई के सचिव जय शाह ने खारिज कर दिया है। उन्होंने बताया कि बोर्ड ने किसी भी पूर्व ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेटर को कोचिंग के लिए ऑफर नहीं दिया है।
विज्ञापन
कुमार संगाकारा - फोटो : IPL/BCCI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

टीम इंडिया के मुख्य कोच राहुल द्रविड़ का कार्यकाल टी20 विश्व कप 2024 के बाद समाप्त हो जाएगा। बीसीसीआई ने भी टीम इंडिया के मुख्य कोच पद के लिए आवेदन मंगाए हैं। इस बीच राजस्थान रॉयल्स के डॉयरेक्टर कुमार संगाकारा ने हेड कोच को लेकर पूछे गए सवाल पर बड़ा बयान दिया है। उन्होंने बताया कि  बीसीसीआई की तरफ से उन्हें कोई ऑफर नहीं मिला और न ही उनके पास वक्त है। 
विज्ञापन

भारतीय टीम - फोटो : PTI/BCCI
तीनों प्रारूपों में होगा एक कोच
हाल ही में बीसीसीआई सचिव जय शाह ने साफ किया था कि अलग प्रारूपों के लिए अलग कोच नहीं होगा। ऐसे में तीनों प्रारूप के लिए सिर्फ एक कोच की तलाश होगी, जो 3.5 साल तक भारतीय क्रिकेट टीम की जिम्मेदारी संभालेगा। द्रविड़ का कार्यकाल टी-20 विश्व कप के बाद समाप्त हो रहा है। मुख्य कोच पद पर बने रहने के लिए उन्हें भी आवेदन करना होगा। बीसीसीआई ने आवेदन के लिए 27 मई अंतिम तिथि निर्धारित की है।

कुमार संगाकारा - फोटो : IPL/BCCI
संगाकारा का बयान
मुख्य कोच के पद के लिए आवेदन के सवाल पर संगाकारा ने कहा, "मुझसे संपर्क नहीं किया गया है और मेरे पास भारत में कोचिंग के लिए पूरी तरह से प्रतिबद्ध होने का समय भी नहीं है। मैं राजस्थान रॉयल्स के साथ अपने कार्यकाल से खुश हूं और देखते हैं यह कैसा रहता है।" राजस्थान रॉयल्स के लिए आपीएल 2024 मिला-जुला रहा। अंक तालिका में 17 अंकों के साथ तीसरे स्थान पर रहने वाली टीम को क्वालिफायर-2 में सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ 36 रनों से हार का सामना करना पड़ा। इसी के साथ उनका फाइनल खेलने का सपना टूट गया।

पोंटिंग-लैंगर - फोटो : twitter
लैंगर-पोंटिंग के दावे को बीसीसीआई ने किया खारिज
कई रिपोर्ट्स में दावा किया गया कि बीसीसीआई ने रिकी पोंटिंग और जस्टिन लैंगर को मुख्य कोच बनने का ऑफर दिया। हालांकि, इन रिपोर्ट्स को अब बीसीसीआई के सचिव जय शाह ने खारिज कर दिया है। उन्होंने बताया कि बोर्ड ने किसी भी पूर्व ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेटर को कोचिंग के लिए ऑफर नहीं दिया है। इसके अलावा उन्होंने बताया कि बीसीसीआई ऐसे दिग्गजों की तलाश कर रहा है जिन्हें घरेलू क्रिकेट की अच्छी समझ है। 

जय शाह - फोटो : twitter
बीसीसीआई सचिव का बयान
शाह ने कहा, "न तो मैंने और न ही बीसीसीआई ने किसी पूर्व ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी से संपर्क किया है। कुछ मीडिया चैनलों में चल रही खबरें पूरी तरह से गलत हैं।" पोंटिंग और लैंगर दोनों इंडियन प्रीमियर लीग में क्रमशः दिल्ली कैपिटल्स और लखनऊ सुपर जाएंट्स के मुख्य कोच के रूप में शामिल हैं।

शाह ने आगे कहा, "हमारी राष्ट्रीय टीम के लिए सही कोच ढूंढना एक सावधानीपूर्वक और गहन प्रक्रिया है। हम ऐसे व्यक्तियों की पहचान करने पर ध्यान केंद्रित कर रहे हैं जो भारतीय क्रिकेट संरचना की गहरी समझ रखते हैं और रैंकों में आगे बढ़े हैं।" बीसीसीआई सचिव ने यह भी बताया कि भारतीय घरेलू क्रिकेट की समझ  होना अगले कोच की नियुक्ति के लिए महत्वपूर्ण मानदंडों में से एक होगा। उन्होंने कहा कि यह समझ टीम इंडिया को अगले स्तर तक ले जाने के लिए महत्वपूर्ण होगी।
विज्ञापन

गौतम गंभीर - फोटो : IPL
गंभीर भी दौड़ में शामिल
वहीं, गौतम गंभीर भी मुख्य कोच के दावेदार हैं। दरअसल, कुछ रिपोर्ट्स में दावा किया जा रहा है कि बीसीसीआई ने पूर्व सलामी बल्लेबाज से इसको लेकर चर्चा की है। दरअसल, गंभीर इस वक्त आईपीएल में कोलकाता नाइट राइडर्स के मेंटर हैं। उनकी मेंटरशिप में कोलकाता फाइनल में पहुंच चुकी है। इससे पहले गंभीर लखनऊ सुपर जाएंट्स के साथ जुड़े थे। वह दो साल इस टीम के मेंटर रहे। हालांकि, आईपीएल 2024 में उनकी घर वापसी हुई है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें