फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चोट से परेशान टीम इंडिया की दूसरे टेस्ट में हैं ढेरों चुनौतियां

विज्ञापन
विज्ञापन
श्रीलंका के खिलाफ पहले टेस्ट में मिली हार के बाद भारतीय टीम के सामने कई चुनौतियां खड़ी हो गई हैं। पहले टेस्ट में ओपनर मुरली विजय चोट की वजह से बाहर रहे। उनकी जगह पर शिखर धवन के साथ पारी की शुरुआत लोकेश राहुल ने की।
विज्ञापन


लेकिन गाले टेस्ट में धवन के चोटिल होने के बाद भारतीय टीम के लिए ओपनिंग की समस्या खड़ी हो गई है। धवन हेयरलाइन फैक्चर के कारण टीम से बाहर हो गए हैं।

इसके अलावा तीसरे, चौथे और पांचवें क्रम को लेकर भी टीम प्रबंधन ऊहापोह की स्थिति में है। ऐसे में कप्तान विराट कोहली और टीम डायरेक्टर रवि शास्त्री बल्लेबाजी क्रम को लेकर माथापच्ची में जुटे हैं।

नियमित ओपनर शिखर धवन की गैरमौजूदगी में यह सवाल खड़ा हो गया है कि बृहस्पतिवार से शुरू हो रहे दूसरे टेस्ट में लोकेश राहुल के साथ कौन पारी की शुरुआत करेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

ये हो सकता है टीम इंडिया के बल्लेबाजी का क्रम

टीम इंडिया के ओपनर मुरली विजय के फिट रहने पर उनसे ही पारी की शुरुआत कराई जा सकती है। लेकिन उनकी फिटनेस पर अभी भी संशय की स्थिति बनी हुई है। यही वजह रही कि वह पहले टेस्ट में नहीं उतरे। अगर मुरली फिट नहीं होते हैं तो टीम प्रबंधन लोकेश के साथ चेतेश्वर पुजारा को बतौर ओपनर उतार सकता है।

वैसे ओपनर के तौर पर टीम प्रबंधन के पास विकल्पों की कमी नहीं है। अजिंक्य रहाणे और रोहित शर्मा भी बतौर ओपनर उतर सकते हैं। लेकिन प्रबंधन नई ओपनिंग जोड़ी उतारने की जोखिम लेने के मूड में नहीं है। हालांकि रोहित शर्मा का खराब फॉर्म चिंता का सबब है। लेकिन कप्तान और टीम डायरेक्टर का उन पर भरोसा कायम है। दोनों कह चुके हैं कि रोहित एक मैच विनर खिलाड़ी है।

लिहाजा उन्हें बाहर करना ठीक नहीं होगा। ऐसे में नंबर तीन पर उनका उतरना तय लग रहा है। हालांकि नंबर तीन पर पिछले रिकॉर्ड को खंगाले तो रोहित के मुकाबले पुजारा का दावा मजबूत दिखता है क्योंकि नंबर तीन पर खेलते हुए रोहित ने तीन मैचों में अब तक 26.75 की औसत से 105 रन बनाए हैं जबकि पुजारा 24 मैच में 49.02 की औसत से 1814 रन बना चुके हैं।

चौथे नंबर पर कप्तान कोहली का उतरना तय है। अगर पुजारा से ओपनिंग कराई जाती है तो रहाणे को पांचवें क्रम पर भेजा जाएगा। लेकिन अगर रहाणे को प्रोमोट कर ओपनिंग के लिए भेजा गया तो ऐसे में पांचवें क्रम पर पुजारा उतर सकते हैं। छठे क्रम के लिए ऑलराउंडर स्टुअर्ट बिन्नी को अंतिम एकादश में शामिल किया जा सकता है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें