फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Virat Kohli: 'काम पूरा हो गया तो चला जाऊंगा', अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास पर आया कोहली का बयान, जानें

Thu, 16 May 2024 12:38 PM IST
Mayank Tripathi स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

विराट इन दिनों आईपीएल में खेलते नजर आ रहे हैं। हाल ही में उन्होंने अपने करियर का रिकॉर्ड आठवां शतक जड़ा था। आरसीबी के लिए 13 मैच खेल चुके कोहली ने पांच अर्धशतकों की मदद से 661 रन बना लिए हैं। आरसीबी अपना आखिरी मुकाबला चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ खेलेगी। 
विज्ञापन
आईपीएल 2024 - फोटो : IPL/BCCI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भारतीय टीम के स्टार बल्लेबाज विराट कोहली ने पहली बार अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास को लेकर चर्चा की। उन्होंने बताया कि वह अपने करियर का अंत करने से पहले सबकुछ करना चाहते हैं। वह चाहते हैं कि संन्यास के बाद उन्हें किसी बात का मलाल ना हो। वह अपने क्रिकेट करियर को अपना सबकुछ देना चाहते हैं। 
विज्ञापन


विराट इन दिनों आईपीएल में खेलते नजर आ रहे हैं। हाल ही में उन्होंने अपने करियर का रिकॉर्ड आठवां शतक जड़ा था। आरसीबी के लिए 13 मैच खेल चुके कोहली ने पांच अर्धशतकों की मदद से 661 रन बना लिए हैं। आरसीबी अपना आखिरी मुकाबला चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ खेलेगी। 

इस बीच आरसीबी की तरफ से एक वीडियो साझा किया गया है। इसमें 35 वर्षीय खिलाड़ी को अपने संन्यास पर चर्चा करते देखा जा रहा है। कोहली ने कहा, "मैं कोई भी काम अधूरा नहीं छोड़ना चाहता ताकि बाद में कोई पछतावा नहीं हो। एक बार काम पूरा हो जाये तो मैं चला जाऊंगा और फिर कुछ समय नजर नहीं आऊंगा।"
विज्ञापन


उन्होंने आगे कहा,  "जब तक मैं खेल रहा हूं, अपना सब कुछ खेल को देना चाहता हूं। यही मेरी प्रेरणा है। हर खिलाड़ी के कैरियर का अंतिम समय आता है । मैं भी हमेशा खेलता नहीं रहूंगा लेकिन मैं इस सोच के साथ विदा नहीं लेना चाहता कि अगर मैने उस दिन ऐसा किया होता तो अच्छा होता।"
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें