फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

INDvSL: विराट कोहली और टीम इंडिया ने ऑस्ट्रेलिया के बड़े रिकॉर्ड की बराबरी की

Thu, 07 Dec 2017 10:37 AM IST
डिजिटल स्पोर्ट्स टीम- अमर उजाला
विज्ञापन
विराट कोहली - फोटो : File
विज्ञापन
टीम इंडिया और श्रीलंका के बीच खेले गए 3 टेस्ट मैचों की सीरीज टीम इंडिया ने 1-0 से अपने नाम कर ली। दिल्ली के फिरोजशाह कोटला स्टेडियम में खेला गया तीसरा और आखिरी टेस्ट ड्रॉ रहा। इसके साथ ही टीम इंडिया ने लगातार रिकॉर्ड 9वीं टेस्ट सीरीज जीत दर्ज कर ऑस्ट्रेलिया की बराबरी कर ली है।
विज्ञापन


टीम इंडिया ने श्रीलंका को इस मैच में 410 रन का लक्ष्य दिया था, जिसके जवाब में लंकाई टीम ने 103 ओवर में 5 विकेट खोकर 299 रन ही बना पाई। श्रीलंका की ओर से सबसे अधिक रन धनंजय डी सिल्वा ने बनाए। दाएं हाथ के बल्लेबाज ने रिटायर्ड हर्ट होने से पहले नाबाद 119 रन की पारी खेली। इसके अलावा रोशन सिल्वा ने 74 और निरोशन डिकवेला ने नाबाद 44 रन बनाए। 

-देश के बाहर टेस्ट मैच के चौथी पारी में शतक लगाने वाले धनंजय श्रीलंका के चौथे बल्लेबाज बन गए। इससे पहले गुरूसिन्हा, जयसुर्या और संगकारा ऐसा कर चुके हैं।
विज्ञापन


पढ़ेंः- क्रिकेट के रिकॉर्ड्स ही नहीं, अब इस जगह भी तेंदुलकर से ऊपर पहुंचे विराट कोहली

-इसके साथ ही टेस्ट मैच में दोनों टीमों के कप्तानों ने कुल 493 रन बनाए, जिसमें कप्तान विराट कोहली ने 293 और श्रीलंका के कप्तान चांदीमल ने 200 रन बनाए। इसके साथ ही टेस्ट मैच में ऐसा करने वाले विराट और चांदीमल चौथे कप्तान बन गए है। इससे पहले यह रिकार्ड साल 1990 में लॉर्ड्स में इंग्लैड और टीम इंडिया के बीच खेले गए टेस्ट मैच में कप्तान गुच और अजहरुद्दीन दोनों मिलकर 614 रन, साल 2009 में करांची में पाकिस्तान और श्रीलंका के बीच खेले गए टेस्ट मैच में कप्तान यूनिस खान और महिला जयवर्धने दोनों मिलकर 575 रन और साल 2004 में सेन्ट जॉन्स में वेस्टइंडीज और इंग्लैड के बीच खेले गए टेस्ट मैच में कप्तान ब्रायन लारा और बाउन दोनों मिलकर 547 रन बनाए थे।

-जीत के मामले में विराट ने ऑस्ट्रेलियाई कप्तान रिकी पोंटिंग की भी बराबरी कर ली है। एक कैलेंडर ईयर में रिकी पोंटिंग ने 31 मैचों में जीत दर्ज की तो वहीं कप्तान विराट भी इस रिकॉर्ड की बराबरी कर ली है।

-इसके साथ ही श्रीलंका के नाम दूसरी पारी में सबसे ज्यादा रन बनाने का रिकॉर्ड दर्ज हो गया है। दरअसल, श्रीलंका पहली विदेशी टीम है, जो टीम इंडिया के खिलाफ दूसरी पारी में 299 रन बनाई।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें