फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विराट की शादी की खबरें अफवाह, अनुष्का के प्रवक्ता ने मीडिया रिपोर्ट को बताया गलत

Thu, 07 Dec 2017 10:36 AM IST
डिजिटल स्पोर्ट्स टीम- अमर उजाला
विज्ञापन
विराट कोहली, अनुष्का शर्मा - फोटो : Manyawar
विज्ञापन
बॉलीवुड अभिनेत्री अनुष्का शर्मा के प्रवक्ता ने बुधवार को उन खबरों का खंडन किया जिसमें कहा गया था कि वह भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान विराट कोहली संग अगले हफ्ते शादी करने जा रही हैं। 
विज्ञापन


एक न्यूज चैनल ने खबर दी कि विराट और अनुष्का इस महीने इटली में शादी करने वाले हैं। इंडिया टुडे ने सूत्रों के हवाले से रिपोर्ट दी कि टीम इंडिया के कप्तान विराट कोहली और बॉलीवुड एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा की शादी इटली के मिलान में 9 से 12 दिसंबर के बीच होगी।

अनुष्का शर्मा के प्रवक्ता ने आफ्टरआवर्स से बातचीत में कहा, 'यह बिलकुल भी सच नहीं है। जहां चैनल दावा कर रहा है कि अनुष्का इटली के लिए रवाना हो चुकी हैं और अभी बीकेसी में बैठकर ब्रांड मीटिंग कर रही हैं। यह सही नहीं है।'
विज्ञापन


ये भी पढ़ें: अगर विराट-अनुष्का की इटली में होती शादी, तो ये 5 बातें आप जरूर जानना चाहते

विराट कोहली और अनुष्का शर्मा की शादी की अफवाह तब फैली जब कप्तान ने इंटरनेशनल क्रिकेट से ब्रेक लिया है। कोहली ने निजी कारणों का हवाला देकर छुट्टियां ली हैं और श्रीलंका के खिलाफ वन-डे व टी20 इंटरनेशनल सीरीज से ब्रेक लेने का फैसला किया है।

वैसे आपको बता दें कि विराट कोहली के इंटरनेशनल क्रिकेट से लंबे ब्रेक लेने के कारण अफवाहों का बाजार गर्म हुआ कि वो और अनुष्का शर्मा शादी करने वाले हैं। विराट ने श्रीलंका के खिलाफ 10 दिसंबर से शुरू होने वाली वन-डे सीरीज और फिर तीन मैचों की टी20 इंटरनेशनल सीरीज के लिए ब्रेक लिया है। विराट कोहली और अनुष्का शर्मा 2013 से एक-दूसरे को डेट कर रहे हैं। इन दोनों की मुलाकात एक टीवी एड के दौरान हुई थी।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें