फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

साईं बाबा दिलाएंगे टीम इंडिया को विश्व कप, दुआ मांगने शिरडी पहुंचे कोच रवि शास्त्री

Wed, 22 May 2019 09:38 AM IST
अंशुल तलमले स्पोर्टस डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 6
रवि शास्त्री - फोटो : प्रतीकात्मक तस्वीर
बुधवार तड़के विश्व कप के लिए इंग्लैंड रवाना होने से पहले टीम इंडिया के कोच रवि शास्त्री शिरडी वाले साईं बाबा के दर पर पहुंचे। हेड कोच रवि शास्त्री के साथ टीम के फील्डिंग कोच आर. श्रीधर ने भी बाबा से वर्ल्ड कप मिशन के लिए आशीर्वाद लिया और जीत की दुआएं मांगी।

Trending Videos
विज्ञापन

2 of 6
रवि शास्त्री - फोटो : सोशल मीडिया
टीम के फील्डिंग कोच आर. श्रीधर ने अपने टि्वटर अकाउंट पर मंदिर दर्शन और अपने विमान की तस्वीर पोस्ट की। कोच शास्त्री और श्रीधर शिरडी के लिए गौतम सिंहानिया के निजी विमान से यहां पहुंचे थे। इसके लिए श्रीधर ने गौतम सिंहानिया को धन्यवाद भी दिया।
 

 
विज्ञापन

3 of 6
विराट कोहली और रवि शास्त्री
इसके बाद कोच रवि शास्त्री ने कप्तान कोहली के साथ मुंबई में प्रेस कॉन्फ्रेंस किया। जहां दोनों ने टीम का मनोबल ऊंचा बताया। भारत के लिए 2011, 2015 विश्व कप खेल चुके कोहली ने कहा कि यह उनके अबतक का सबसे चुनौतीपूर्ण विश्व कप होगा।

4 of 6
विराट कोहली - फोटो : ani
साथ-साथ कप्तान विराट कोहली ने भारतीय टीम को विश्व कप का सबसे संतुलित दल बताया। हाई स्कोरिंग ट्रैक में होने वाले इस क्रिकेट के महाकुंभ पर कोहली ने गेंदबाजों की भूमिका अहम बताई। बकौल कोहली टीम के सभी खिलाड़ी अच्छी फॉर्म में हैं, जिसका फायदा मैन इन ब्लूज को मिलेगा।
विज्ञापन

5 of 6
team india
याद हो कि टीम इंडिया 5 जून को दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ वर्ल्ड कप में अपने मिशन की शुरुआत करेगी। इससे पहले वह इंग्लैंड में न्यूजीलैंड (25 मई) और बांग्लादेश (28 मई) के खिलाफ दो प्रैक्टिस मैच खेलेगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
विश्व कप के लिए घोषित टीम इंडिया
टीम इंडिया: विराट कोहली (कप्तान), रोहित शर्मा, शिखर धवन, महेंद्र सिंह धोनी (विकेटकीपर), केदार जाधव, हार्दिक पंड्या, भुवनेश्वर कुमार, कुलदीप यादव, युजवेंद्र चहल, जसप्रीत बुमराह, मोहम्मद शमी, विजय शंकर, दिनेश कार्तिक (विकेटकीपर), केएल राहुल, रवींद्र जडेजा
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें