फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Team India Captaincy: रवि शास्त्री ने कहा- विराट कोहली से जलते हैं लोग, दो साल और टेस्ट में रह सकते थे कप्तान

Sun, 23 Jan 2022 08:02 PM IST
रोहित राज स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

विराट ने दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ तीन टेस्ट मैचों की सीरीज में 1-2 से मिली हार के बाद टेस्ट की कप्तानी छोड़ दी थी। इससे पहले उन्होंने टी20 की कप्तानी से भी खुद को दूर कर लिया था। वहीं, वनडे में बीसीसीआई ने उन्हें कप्तान पद से हटाया था।
विज्ञापन
रवि शास्त्री और विराट कोहली - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भारत के पूर्व मुख्य कोच रवि शास्त्री ने विराट कोहली को लेकर बड़ा बयान दिया है। उन्होंने रविवार (23 जनवरी) को कहा कि विराट अभी कम से कम दो साल और टेस्ट में कप्तान बने रह सकते थे। उन्होंने यहा भी कहा कि कोहली की सफलता से लोग जलते थे। विराट ने दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ तीन टेस्ट मैचों की सीरीज में 1-2 से मिली हार के बाद टेस्ट की कप्तानी छोड़ दी थी। इससे पहले उन्होंने टी20 की कप्तानी से भी खुद को दूर कर लिया था। वहीं, वनडे में बीसीसीआई ने उन्हें कप्तान पद से हटाया था।
विज्ञापन


शास्त्री ने इंडिया टुडे डॉट कॉम से बातचीत में कहा कि बहुत सारे लोग इस बात को नहीं पचा पा रहे थे कि विराट क्रिकेट के सबसे बड़े फॉर्मेट में बतौर कप्तान 50-60 टेस्ट जीत सकते हैं। शास्त्री ओमान में चल रही लीजेंड क्रिकेट लीग के कमिश्नर हैं। पूर्व भारतीय ऑलराउंडर ने कहा कि क्रिकेट समुदाय को टेस्ट कप्तान के रूप में पद छोड़ने के कोहली के फैसले का सम्मान करना चाहिए।

कोहली ने 68 टेस्ट मैचों में टीम इंडिया की कप्तानी की। इस दौरान 40 मैचों में उन्हें जीत और 17 में हार मिली। 11 मैच उनकी कप्तानी में ड्रॉ हुए।  शास्त्री ने कहा, "क्या विराट टेस्ट में भारत का नेतृत्व करना जारी रख सकते थे? निश्चित रूप से वह कम से कम 2 साल तक भारत का नेतृत्व कर सकते थे क्योंकि अगले दो साल भारतीय टीम ज्यादातर टेस्ट मैच घरेलू मैदान पर ही खेलने वाली है। ऐसे में कोहली के खाते में 50-60 टेस्ट जीत होती। इसे बहुत से लोग पचा नहीं पाते।"
विज्ञापन


शास्त्री ने आगे कहा, "हमें उसके फैसले का सम्मान करना चाहिए। किसी भी अन्य देश में इस तरह का रिकॉर्ड अविश्वसनीय है। आप ऑस्ट्रेलिया, इंग्लैंड के खिलाफ जीते और दक्षिण अफ्रीका से 1-2 से हारे लेकिन फिर भी बहस चल रही है कि क्या वह कप्तान होना चाहिए या नहीं।" कोहली के कप्तान रहते शास्त्री 2017 से 2021 तक टीम इंडिया के कोच थे। उन्होंने बतौर कोच बेहतरीन काम किया। विराट के साथ मिलकर तेज गेंदबाजी आक्रामण को मजबूत किया। इसका फायदा भारत को विदेशी मैदानों पर मिला।

शास्त्री ने आगे कहा, "विराट कोहली ने टेस्ट में पांच-छह साल तक भारत का नेतृत्व किया और उनमें से पांच साल भारत नंबर 1 था। किसी भी भारतीय कप्तान के पास इस तरह का रिकॉर्ड नहीं है और इस तरह के रिकॉर्ड दुनिया भर में कुछ ही कप्तान के हैं। जब सचिन तेंदुलकर और एमएस धोनी कप्तानी का आनंद नहीं ले रहे थे, तो वे हट गए। इसी तरह जब विराट अब क्रिकेट का आनंद लेना चाहता है। वह अपनी बल्लेबाजी पर ध्यान केंद्रित करना चाहता है।"
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें