फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

‘क्रिकेट को हां, ड्रग्स को ना’ के लिए कप्तान विराट कोहली संग केरल में हजारों ने ली शपथ 

Tue, 07 Nov 2017 01:23 PM IST
amarujala.com- Presented by: मुकेश झा
विज्ञापन
विराट कोहली - फोटो : PTI
विज्ञापन
टीम इंडिया के कप्तान विराट कोहली ने प्रतिबंधित दवाओं (ड्रग्स) का विरोध करते हुए सोमवार को तिरुवनंतपुरम में अपने टीम साथियों के साथ ड्रग्स के खिलाफ शपथ ली। विराट के साथ-साथ दिनेश कार्तिक और अक्षर पटेल ने भी ड्रग्स के खिलाफ शपथ ली। इस दौरान कप्तान विराट ने स्पेशल स्पोर्ट्स कवर को भी रिलीज किया।
विज्ञापन


गौरतलब है कि टीम इंडिया न्यूजीलैंड के खिलाफ दूसरा ट्वटी-20 मुकाबला खेलने के बाद रविवार को तिरुवनंतपुरम पहुंची, जहां दोनों टीमों का मंगलवार को तीन मैचों की सीरीज का तीसरा और निर्णायक मैच होना है। बता दें कि दोनों टीमों ने सोमवार को कोई प्रैक्टिस नहीं किया और पूरा समय  होटल में हीव्यतीत किया।

पढ़ेंः-INDvNZ: कीवियों का एनकाउंटर करने उतरेंगे कोहली के 11 'सिंघम'

 
विज्ञापन

मुख्यमंत्री पिनारई विजयन के साथ हजारों ने ली शपथ

विराट कोहली - फोटो : पीटीआई
कप्तान विराट ने टीम के बाकी अन्य खिलाड़ियों और केरल के मुख्यमंत्री पिनारई विजयन के साथ मिलकर ड्रग्स के खिलाफ शपथ ली। तिरुवनंतपुरम के चंद्रशेखरन नायर स्टेडियम में केरल पुलिस द्वारा केरल क्रिकेट संघ के साथ मिलकर शुरू किए गए ‘क्रिकेट को हां, ड्रग्स को ना’ कार्यक्रम में कप्तान विराट और मुख्यमंत्री के साथ विभिन्न जिलों से आए हजारों स्कूली बच्चों ने भी ड्रग्स के खिलाफ शपथ ली।
केरल के एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने कहा कि चूंकि क्रिकेट देश का पसंदीदा खेल है और क्रिकेटरों ने युवाओं पर बड़े पैमाने पर प्रभाव डाला है। इसलिए पुलिस बल ने इस मैसेज को घर-घर तक पहुंचाने का फैसला किया है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें