एशिया कप का आगाज हो चुका है। 18 सितंबर को टीम इंडिया हांगकांग के खिलाफ अपने अभियान की शुरुआत करेगी। लगातार क्रिकेट खेल रहे टीम के नियमित कप्तान विराट कोहली को टूर्नामेंट में आराम दिया गया है। फुर्सत के इन पलों को विराट अपनी एक्ट्रेस पत्नी अनुष्का शर्मा के साथ बिता रहे हैं। मुंबई एयरपोर्ट पर दोनों को साथ स्पॉट किया गया।