टीम इंडिया के कप्तान विराट कोहली और ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ियों की बहसबाजी का लंबा इतिहास रहा है। कोहली स्लेजिंग के मामले में ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ियों को उन्हीं की भाषा में जवाब देना जानते हैं।
गौरतलब है कि गुरुवार कोलकाता के ऐतिहासिक ईडन गार्डन्स में खेले गए पांच मैचों की सीरीज के दूसरे वन-डे में टीम इंडिया ने पहले बल्लेबाजी कर 50 ओवर में 252 रन पर ऑलआउट हुई। जवाब में ऑस्ट्रेलियाई टीम 43.1 ओवर में 202 रन पर सिमट गई। मैच में कप्तान कोहली 92 रन की शानदार पारी खेली थी।
पढ़ेंः- टीम इंडिया के प्रदर्शन पर खुश हुए मुख्य चयनकर्ता प्रसाद, कह दी यह बड़ी बात
इसी बीच टीम इंडिया के शानदार प्रदर्शन से बौखलाई ऑस्ट्रेलयाई टीम भारतीय टीम के पारी दौरान कप्तान विराट कोहली से उलझ गई। दरअसल मामला तब हुआ जब टीम इंडिया की बल्लेबाजी के दौरान 33वें ओवर में मार्कस स्टोइनिस ने एक धीमी रफ्तार की गेंद फेंकी, जिसे खेलने की कोशिश में केदार जाधव चूक गए।
गेंद सीधे विकेटकीपर के पास गई और विकेटकीपर मैथ्यू वेड के हाथों पर जा लगी। वेड ग्राउंड पर बैठ गए क्योंकि वो पहले ही गर्मी से परेशान थे और इस दफा गेंद उनके शारीर पर लगी, जिससे वो दर्द से परेशान थे। कोहली ने वेड को बैठा देख एक रन पूरा कर लिया। यह देखकर वेड और स्टोइनिस काफी नाराज भी हुए।
https://t.co/zvzH6K7KPi #BCCI
— Cricket-atti (@cricketatti) September 21, 2017
इसके बाद स्टोनिस ने कोहली से कुछ बात की और फिर वेड ने इनकी बातचीत में शामिल होते हुए कोहली की खेल भावना पर सवाल उठाया। हालांकि कोहली ने पहले तो इसका कोई जवाब नहीं दिया, लेकिन बाद में वे वेड को काफी देर तक कुछ बोलते रहे। कोहली ने गांधीगिरी अपनाते हुए स्टोइनिस और वेड दोनों की बोलती बंद की। भारतीय कप्तान का यह अंदाज फैंस से लेकर क्रिकेट के दिग्गजों को काफी अच्छा लगा। उनके समर्थन में लोगों ने आवाजें बुलंद की और ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ियों को शांत रहकर क्रिकेट पर दोबारा ध्यान लगाना पड़ा।
पढ़ेंः- गांगुली बोले, विराट कोहली को हमेशा इस अंदाज में खेलते देखना चाहता हूं
बता दें कि कोलकाता के ईडन गार्डेन्स में खेले गए दूसरे वनडे मुकाबले में भारत ने ऑस्ट्रेलिया को 50 रनों हराकर सीरीज में 2-0 से बढ़त बना ली है। बहरहाल सीरीज का तीसरा वन-डे 24 सितंबर को इंदौर के होलकर स्टेडियम में खेला जाना है।