विराट कोहली और एबी डीविलियर्स
दक्षिण अफ्रीका के अभी 121 जबकि भारत के 119 अंक हैं। इंग्लैंड 116 अंकों के साथ तीसरे स्थान पर काबिज है। इस बीच टीम इंडिया के कप्तान विराट कोहली आईसीसी वन-डे बल्लेबाज रैंकिंग में 876 अंकों के साथ शीर्ष पर बने हुए हैं।
दक्षिण अफ्रीका के
एबी डीविलियर्स (872) दूसरे स्थान पर हैं। तीसरे नंबर पर ऑस्ट्रेलिया के डेविड वार्नर (823), चौथे पर
रोहित शर्मा (816) और पांचवें नंबर पर पाकिस्तान के बाबर आजम (813) का नंबर है।
टीम इंडिया के पूर्व कप्तान
एमएस धोनी एक स्थान के नुकसान के साथ 13वें स्थान पर खिसक गए हैं। शिखर धवन 14वें नंबर पर हैं। गेंदबाजों में जसप्रीत बुमराह (728 अंक) शीर्ष पर काबिज इमरान ताहिर (743) और न्यूजीलैंड के ट्रेंट बोल्ट (729) के बाद तीसरे स्थान पर हैं। बाएं हाथ के स्पिनर अक्षर पटेल 643 अंकों के साथ दसवें स्थान पर हैं।
आईसीसी वन-डे आलराउंडरों की लिस्ट में टीम इंडिया का कोई खिलाड़ी टॉप-10 में शामिल नहीं हैं। बांग्लादेश के शाकिब अल हसन ऑलराउंडर्स की लिस्ट में नंबर-1 हैं। पाकिस्तान के मोहम्मद हफीज और अफगानिस्तान के मोहम्मद नबी क्रमशः दूसरे व तीसरे नंबर पर काबिज हैं। वन-डे टीम रैंकिंग में विश्व चैंपियन ऑस्ट्रेलिया दो स्थान के नुकसान के साथ पांचवें स्थान पर खिसक गया है। इंग्लैंड से वन-डे सीरीज में मिली 1-4 की शिकस्त के कारण कंगारूओं को नुकसान हुआ है।