बीसीसीआई अधिकारी ने कहा, 'टीम की सह-मालकिन प्रीति जिंटा ने नाम बदलने को लेकर अमेरिका के एनबीए और अन्य अहम बेसबॉल लीग का उदाहरण दिया, जहां पर टीमों को अपना बेस शिफ्ट करने पर नाम बदलने की इजाजत होती है।'
'इसी तर्ज पर जिंटा भी चाहती हैं कि किंग्स इलेवन पंजाब के नाम में बदलाव हो। गौरतलब है 27 और 28 जनवरी को बेंगलुरु में संपन्न 11वें सीजन के लिए खिलाड़ियों की नीलामी में पंजाब ने स्टार खिलाड़ियों को अपने साथ जोड़ा। पंजाब ने कुल मिलाकर 20 खिलाड़ियों को खरीदा और इसके अलावा उन्होंने अक्षर पटेल को रिटेन किया था।
बता दें कि आईपीएल 10 सीजन में किंग्स इलेवन पंजाब की टीम कभी चैंपियन नहीं बन सकी है। किंग्स इलेवन पंजाब ने आईपीएल में सबसे शानदार प्रदर्शन साल 2014 में किया, जब टीम ने फाइनल का सफर तय किया। हालांकि, वह फाइनल जीत नहीं पाई।