फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विराट कोहली की अगुवाई में बांग्लादेश पहुंची टीम इंडिया

Mon, 08 Jun 2015 04:19 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन
टीम इंडिया एक महीने से भी कम के दौरे पर आज सोमवार को बांग्लादेश पहुंच गई। पहले विराट कोहली की अगुवाई में भारतीय टीम को रविवार को ही कोलकाता से ढाका के लिए रवाना होना था लेकिन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की ढाका यात्रा के कारण टीम के दौरे में मामूली फेरबदल किया गया और एक दिन के लिए आगे बढ़ा दिया गया।
विज्ञापन


बांग्लादेश के लिए भारत की 14 सदस्यीय टीम ने कोलकाता से उड़ान भरी और थोड़ी ही देर में ढाका पहुंच गई।

दौरे के दौरान दोनों के बीच एक टेस्ट मैच के अलावा 3 मैचों की वनडे सीरीज खेली जाएगी। वनडे सीरीज का पहला मैच 18 जून से खेला जाएगा। महेंद्र सिंह धोनी के संन्यास के बाद विराट कोहली टेस्ट टीम के कप्तान बने हैं और उनकी अगुवाई में टीम पहली बार किसी विदेशी दौरे पर है।
विज्ञापन

दौरे से पहले लगा था भारतीय टीम को झटका

बांग्लादेश के लिए रवाना होने से पहले टीम इंडिया को बड़ा झटका लगा जब उसके टॉप ऑर्डर के बल्लेबाज लोकेश राहुल को अचानक टीम से बाहर होना पड़ा। लोकेश्‍ जो पहले टेस्ट टीम में शामिल किए गए थे लेकिन बुखार होने के साथ वह टीम से बाहर हो गए और उनकी जगह टीम मैनेजमेंट किसी अन्य बल्लेबाज को बांग्लादेश भेजेगी।

वहीं ऑफ स्पिनर हरभजन सिंह दो साल अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में वापसी कर रहे हैं। उन्होंने मार्च, 2013 में आखिरी बार अपना अंतरराष्ट्रीय मैच खेला था।

भारत ने बांग्लादेश के खिलाफ अपने सभी 7 मैचों में से 6 में जीत हासिल की है जबकि एक मैच ड्रॉ पर खत्म हुआ है। दोनों के बीच 2009-10 के बाद पहली बार द्विपक्षीय सीरीज खेली जा रही है।

बांग्लादेश दौरे के लिए भी पूर्व कप्तान रवि शास्‍त्री को टीम इंडिया का क्रिकेट डायरेक्टर बनाया गया है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें