फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Team India: वनडे में कोहली के लिए 2022 सबसे खराब साल, अय्यर भारत के नंबर-1 बल्लेबाज, गेंदबाजों में सिराज आगे

Thu, 08 Dec 2022 04:41 PM IST
रोहित राज स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

पूर्व भारतीय कप्तान विराट कोहली बांग्लादेश के खिलाफ मौजूदा सीरीज में भी फेल रहे हैं। उन्होंने पहले वनडे में नौ और दूसरे वनडे में पांच रन बनाए थे। अब तीसरे वनडे में कोहली बड़ी पारी के साथ साल का अंत करना चाहेंगे।
विज्ञापन
विराट कोहली, श्रेयस अय्यर और मोहम्मद सिराज - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भारत के पूर्व कप्तान विराट कोहली ने इस साल एशिया कप में शतक लगाकर शानदार वापसी की। उन्होंने अंतरराष्ट्रीय टी20 में अपना पहला शतक लगाया था। विराट ने टी20 में तो बेहतरीन बल्लेबाजी की, लेकिन वनडे में वह पिछड़ गए। वनडे में उनके लिए यह साल सबसे खराब रहा। विराट एक भी शतक नहीं लगा सके। करियर में ऐसा पहली बार हुआ है जब किसी साल वनडे में उनका औसत 30 से नीचे रहा हो।
विज्ञापन


विराट 2022 में 10 वनडे की 10 पारियों में सिर्फ 189 रन बना सके हैं। दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ 51 और 65 रन की पारी को छोड़ दें तो वह आठ पारियों में 20 रन के स्कोर को भी पार नहीं कर पाए। विराट का औसत 18.90 और स्ट्राइक रेट 73.82 रहा। विराट के लिए इससे खराब साल 2008 रहा था। उसी साल उन्होंने डेब्यू किया था। तब उनका औसत 31.80 का रहा था। कोहली ने पांच मैच की पांचा पारियों में 159 रन बनाए थे। उनके बल्ले से एक अर्धशतक निकला था।

बांग्लादेश में भी नहीं चला है कोहली का बल्ला
पूर्व भारतीय कप्तान बांग्लादेश के खिलाफ मौजूदा सीरीज में भी फेल रहे हैं। उन्होंने पहले वनडे में नौ और दूसरे वनडे में पांच रन बनाए थे। अब तीसरे वनडे में कोहली बड़ी पारी के साथ साल का अंत करना चाहेंगे। दूसरे फॉर्मेट की बात करें तो इस साल विराट ने चार टेस्ट की सात पारियों में 31.42 की औसत से 220 रन बनाए। वहीं, 20 टी20 में 55.78 की औसत से कोहली ने 781 रन बनाए। रनों के हिसाब से यह उनका टी20 में सबसे बेहतरीन साल रहा है।
विज्ञापन


श्रेयस ने बनाए सबसे ज्यादा रन
इस साल वनडे में श्रेयस अय्यर टीम इंडिया के नंबर-1 बल्लेबाद रहे हैं। उन्होंने 16 मैचों की 14 पारियों में 721 रन बनाए हैं। इस दौरान अय्यर का औसत 60.08 और स्ट्राइक रेट 91.84 का रहा है। अय्यर एक शतक और छह अर्धशतक लगाने में कामयाब हुए। उनका उच्चतम स्कोर नाबाद 113 रन है। अय्यर के बाद शिखर धवन ने 21 पारियों में 685 रन बनाए हैं।

भारत के लिए इस साल सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज
बल्लेबाज पारी रन औसत
श्रेयस अय्यर 14 721 60.08
शिखर धवन 21 685 36.05
शुभमन गिल 12 638 70.88
ऋषभ पंत 10 336 37.33
संजू सैमसन 9 284 71.00
सूर्यकुमार यादव 12 260 26.00
रोहित शर्मा 8 149 41.50
केएल राहुल 8 243 30.37
ईशान किशन 6 207 34.50
विराट कोहली 10 189 18.90

गेंदबाजों में सिराज सबसे आगे
वनडे में इस साल भारत के लिए सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज मोहम्मद सिराज रहे हैं। उन्होंने 14 मैच में 23 विकेट झटके हैं। इस दौरान 29 रन पर तीन विकेट उनका सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन रहा है। सिराज ने 4.58 की इकोनॉमी से रन दिए हैं। सिराज के बाद युजवेंद्र चहल सफल रहे हैं। उन्होंने 14 मैच की 12 पारियों में 21 विकेट अपने नाम किए हैं।

2022 में भारत के टॉप-5 गेंदबाज
गेंदबाज पारी विकेट
मोहम्मद सिराज 13 23
युजवेंद्र चहल 12 21
प्रसिद्ध कृष्णा 11 19
शार्दुल ठाकुर 15 19
जसप्रीत बुमराह 5 13
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें