Kalaburagi Mother Son Video: कर्नाटक में कलबुर्गी नगर रेलवे स्टेशन पर मां-बेटा दूसरे प्लेटफार्म पर पहुंचने के लिए रेलवे ट्रैक पार कर रहे थे, तभी मालगाड़ी ट्रेन आ गई। हालांकि दोनों बाल-बाल बच गए।
कर्नाटक के कलबुर्गी जिले में नगर रेलवे स्टेशन पर मालगाड़ी ट्रेन की चपेट में आने से मां-बेटा बाल-बाल बचे. दोनों रेलवे स्टेशन पर दूसरे प्लेटफार्म पर पहुंचने के लिए रेलवे ट्रैक पार कर रहे थे, तभी तेज रफ्तार ट्रेन उसी ट्रैक पर आ गई। मां-बेटे ने सूझबूझ दिखाते हुए प्लेटफार्म की दीवार से सटकर बैठ गए।
विज्ञापन
इस दौरान प्लेटफार्म पर मौजूद लोगों ने समझ लिया था कि मां-बेटी की मौत हो गई होगी, लेकिन जैसे ही ट्रेन गुजरी, मां-बेटा उठ खड़े हुए। यह देख वहां मौजूद लोग अचंभित रह गए।
इस घटना का वीडियो प्लेटफार्म पर मौजूद एक व्यक्ति ने अपने फोन में रिकॉर्ड कर लिया। अब यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इस वीडियो का देखकर किसी की भी सांसें थम सकती हैं।