फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Tamil Nadu Premier League: सोशल मीडिया के जरिए फिक्सिंग की कोशिश, पूर्व आईपीएल क्रिकेटर को की गई 40 लाख की रिश्वत की पेशकश

Wed, 19 Jan 2022 12:14 AM IST
Rajeev Rai स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

पूर्व प्रथम श्रेणी और आईपीएल क्रिकेटर राजागोपाल सतीश को तमिलनाडु प्रीमियर लीग के दौरान मैच फिक्स करने के लिए कथित तौर पर 40 लाख रुपये की पेशकश की गई थी। सतीश चेपॉक सुपर गिल्लिस टीम का हिस्सा थे।
विज्ञापन
तमिलनाडु प्रीमियर लीग - फोटो : social media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पूर्व प्रथम श्रेणी और आईपीएल क्रिकेटर राजागोपाल सतीश को तमिलनाडु प्रीमियर लीग के दौरान मैच फिक्स करने के लिए कथित तौर पर 40 लाख रुपये की पेशकश की गई थी। सतीश चेपॉक सुपर गिल्लिस टीम का हिस्सा थे। तमिलनाडु का यह पूर्व क्रिकेटर आईपीएल में मुंबई इंडियंस, पंजाब किंग्स और कोलकाता नाइट राइडर्स के लिए खेल चुका है। बन्नी आनंद नाम के व्यक्ति ने इंस्टाग्राम पर उन्हें यह पेशकश की थी।

विज्ञापन


बीसीसीआई एसीयू के प्रमुख शब्बीर खंडवावाला ने बताया, "उन्होंने हमें और अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद को इस महीने बताया कि उन्हें सोशल मीडिया के जरिये रिश्वत देने की पेशकश की गई थी। हमने उसे पुलिस के पास शिकायत दर्ज कराने को कहा। सतीश ने ऐसा ही किया और पुलिस मामले की जांच कर रही है।"

शिकायत बेंगलुरू पुलिस को दर्ज कराई गई है। टीएनपीएल पिछले साल 2021 में 19 जुलाई से 15 अगस्त के बीच खेला गया था। यह पूछने पर कि सतीश ने इतनी देर से शिकायत क्यों की, खंडवावाला ने कहा, "पुलिस इस मामले में जांच करेगी। हम उसे हतोत्साहित नहीं करना चाहते। उसने शिकायत करने का फैसला किया है तो हमारा काम उसे रास्ता दिखाना है।’’
विज्ञापन
विज्ञापन


सतीश ने 41 प्रथम श्रेणी मैच और 57 लिस्ट ए मैच खेले हैं। वह अब भंग हो चुकी इंडियन क्रिकेट लीग का भी हिस्सा थे।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें