फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अफगानिस्तान संकट: तालिबान को क्रिकेट से प्यार, सीईओ बोले- हिंसा के बावजूद भी टीम और उनका परिवार सुरक्षित

Mon, 16 Aug 2021 10:37 PM IST
Rajeev Rai स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

अफगानिस्तान में अस्थितरता और राजनीतिक उथल-पुथल के बीच क्रिकेट को फर्क नहीं पड़ने वाला है। अफगानिस्तान क्रिकेट बोर्ड के सीईओ हामिद शिनवारी के मुताबिक तालिबान गेम से प्यार करता है और उसका समर्थन भी करता है।
विज्ञापन
अफगानिस्तान - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अफगानिस्तान में अस्थितरता और राजनीतिक उथल-पुथल के बीच क्रिकेट को फर्क नहीं पड़ने वाला है। अफगानिस्तान क्रिकेट बोर्ड के सीईओ हामिद शिनवारी के मुताबिक तालिबान गेम से प्यार करता है और उसका समर्थन भी करता है।

विज्ञापन


समाचार एजेंसी पीटीआई से बातचीत में शिनवारी ने यह भरोसा दिलाया कि तालिबान के सत्ता पर काबिज होने के बावजूद राष्ट्रीय टीम और उनका परिवार सुरक्षित है। गौरतलब है कि टीम के स्टार खिलाड़ी राशिद खान, मोहम्मद नबी और मुजीब जदरान इस वक्त ब्रिटेन में हैं और 'दी हंड्रेड' टूर्नामेंट का हिस्सा हैं। लेकिन ये सभी क्रिकेटर अपने परिवार को लेकर चिंतित हैं।  

तालिबान को क्रिकेट पसंद
शिनवारी ने काबुल से बात करते हुए कहा कि तालिबान को क्रिकेट पसंद है, उन्होंने हमें शुरुआत से ही समर्थन दिया है। उन्होंने हमारी खेल गतिविधियों में दखल नहीं दिया। मैं आगे भी कोई दखल नहीं देखता हूं और उम्मीद करता हूं कि वह हमारे क्रिकेट को आगे बढ़ाने में मदद करेंगे। 
विज्ञापन


तालिबान राज में बढ़ा क्रिकेट
एसीबी के सीईओ ने कहा, 'देश का क्रिकेट तालिबान राज में ही बढ़ा है। यह भी सच है कि हमारे खिलाड़ियों ने पेशावर में अभ्यास किया और उन्होंने अफगानिस्तान में खेल को मुख्य धारा से जोड़ा।'

शिनवारी ने कहा, 'यह अच्छी बात है कि चीजें सामान्य हो रही हैं। लोगों ने काम शुरू कर दिया है। हम भी मंगलवार से अपने ऑफिस लौटेंगे और राष्ट्रीय कैंप फिर से शुरू करेंगे।'

खिलाड़ी सुरक्षित
उन्होंने खिलाड़ियों की सुरक्षा पर कहा, 'चार-पांच खिलाड़ियों को छोड़कर अधिकतर खिलाड़ी काबुल में हैं और जैसा मैंने पहले ही कहा है कि वे सुरक्षित और सही हैं।'

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें