फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

T20 World Cup: आखिरकार स्वदेश लौटी जिम्बाब्वे की टीम, आईसीसी ने की वैकल्पिक व्यवस्था; जानें किस कारण हुई देरी

Wed, 04 Mar 2026 09:11 PM IST
Sovit Chaturvedi स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

जिम्बाब्वे क्रिकेट टीम पश्चिम एशिया कप में तनाव के कारण भारत में ही रुकी हुई थी। लेकिन अब टीम के खिलाड़ी स्वदेश लौट रहे हैं। जिम्बाब्वे क्रिकेट ने बताया कि टीम तीन जत्थों में स्वदेश रवाना होगी।
विज्ञापन
जिम्बाब्वे टीम - फोटो : IANS
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जिम्बाब्वे क्रिकेट ने बुधवार को बताया है कि टीम भारत में टी20 विश्व कप 2026 में अपना सफर समाप्त होने के बाद स्वदेश लौट रही है। इस्राइल और अमेरिका द्वारा ईरान पर हमला करने के कारण मूल यात्रा योजना प्रभावित हुई थी। इसके बाद आईसीसी ने वैकल्पिक यात्रा व्यवस्था की जिसके बाद टीम स्वदेश लौट सकी। 
विज्ञापन

 
Trending Videos

सुपर आठ में सफर हुआ था समाप्त
जिम्बाब्वे का टूर्नामेंट में सफर रविवार को नई दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में सुपर-8 मुकाबले में दक्षिण अफ्रीका से पांच विकेट की हार के साथ समाप्त हो गया था। टीम को सोमवार सुबह 4:30 बजे से तीन बैच में नई दिल्ली से दुबई होते हुए हरारे रवाना होना था। योजना के अनुसार उन्हें उड़ान से दुबई और वहां से कनेक्टिंग फ्लाइट लेकर हरारे पहुंचना था।

एयरस्पेस बंद होने से उड़ानें हुई प्रभावित
पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव के बीच एयरस्पेस बंद होने से दुबई और अबू धाबी में हजारों उड़ानें रद्द हो गईं, जिससे जिम्बाब्वे टीम की वापसी प्रभावित हुई। इसके बाद, आईसीसी ने वैकल्पिक रूट तैयार किया। जिम्बाब्वे क्रिकेट के मुताबिक, फ्लाइट उपलब्धता और बदले हुए मार्ग के कारण टीम अलग-अलग बैच में हरारे लौटेगी। पहला समूह बुधवार को भारत से रवाना हो चुका है, जबकि अंतिम समूह शुक्रवार दोपहर को रवाना होगा। आवश्यकता पड़ने पर आगे भी अपडेट जारी किए जाएंगे।
विज्ञापन

वेस्टइंडीज की टीम को भी हो रही दिक्कत
आईसीसी के एक अधिकारी के मुताबिक नई व्यवस्था के तहत टीम का नया ट्रांजिंट प्वाइंट इथियोपिया की राजधानी अदीस अबाबा रखा गया है। खिलाड़ी और सपोर्ट स्टाफ अब उड़ानों से अदीस अबाबा होते हुए हरारे पहुंचेंगे। वेस्टइंडीज को भी कोलकाता में सुपर-8 चरण समाप्त होने के बाद इसी तरह की समस्या का सामना करना पड़ा। क्रिकेट वेस्टइंडीज के मुताबिक, वह आईसीसी और संबंधित एजेंसियों के साथ मिलकर सुरक्षित वापसी सुनिश्चित करने में जुटा है। अंतरराष्ट्रीय परिस्थितियों के कारण उत्पन्न परेशानी के बावजूद, आईसीसी और संबंधित बोर्डों के समन्वय से टीमों की सुरक्षित वापसी की प्रक्रिया जारी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें