फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

T20 World Cup 2026: टी20 विश्व कप ने तोड़े प्रसारण के सभी रिकॉर्ड, आईसीसी अध्यक्ष जय शाह ने दी बड़ी जानकारी

Wed, 04 Mar 2026 08:58 PM IST
Mayank Tripathi स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

आईसीसी के अध्यक्ष जय शाह ने बताया कि मौजूदा टी20 विश्व कप ने प्रसारण के सभी रिकॉर्ड तोड़ते हुए 50 करोड़ से अधिक दर्शक जुटाए, जो टूर्नामेंट के इतिहास में सबसे ज्यादा हैं।
विज्ञापन
जय शाह - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) के अध्यक्ष जय शाह ने बुधवार को बताया कि मौजूदा टी20 विश्व कप ने प्रसारण के सभी रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं क्योंकि इस टूर्नामेंट को देखने वाले दर्शकों की संख्या 50 करोड़ के आंकड़े को पार कर चुकी है, जो टूर्नामेंट के इतिहास में अब तक की सबसे अधिक है। आईसीसी ने टूर्नामेंट शुरू होने से पहले दर्शकों की संख्या के मामले में कुछ लक्ष्य तय किए थे और वह उन्हें हासिल करने में सफल रहा।
विज्ञापन


जय शाह ने दी बधाई
शाह ने एक्स पर लिखा, 'आईसीसी टी20 विश्व कप का सफर इसे वैश्विक और सहज क्रिकेट प्रतियोगिता बनाने के लक्ष्य के साथ शुरू हुआ था। मुझे खुशी है कि भारत में हो रही इस प्रतियोगिता में दर्शकों की संख्या 50 करोड़ से अधिक हो गई है, जो टी20 विश्व कप के इतिहास में अब तक की सबसे अधिक संख्या है।' उन्होंने कहा, 'यह देखकर बेहद खुशी हुई कि जियो हॉटस्टार पर टूर्नामेंट को देखने वाले दर्शकों की संख्या छह करोड़ 50 लाख तक पहुंच गई है। टूर्नामेंट के नॉकआउट मैच आज रात से शुरू हो रहे हैं और हमें उम्मीद है कि भारतीय प्रशंसकों से हमारी इस प्रतियोगिता को मिलने वाला अपार प्यार और भी रिकॉर्ड बनाने में मदद करेगा।'

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें