फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

T20 World Cup: नामीबिया के खिलाफ जीत का चौका लगाने उतरेगा पाकिस्तान

Tue, 02 Nov 2021 06:37 AM IST
Jeet Kumar एजेंसी, अबुधाबी।

सार

न्यूजीलैंड और इंग्लैंड ने पाक का दौरा रद्द कर दिया था जिससे टीम को अभ्यास का मौका नहीं मिला था लेकिन बाबर आजम की अगुवाई वाली टीम ने तमाम विपरीत परिस्थितियों के बावजूद अब तक बेहतरीन प्रदर्शन किया है। 
विज्ञापन
पाकिस्तान टीम के ओपनर रिजवान और बाबर आजम - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

लगातार तीन मैच जीतकर उत्साह से भरी पाकिस्तान की टीम मंगलवार को यहां नामीबिया के खिलाफ अपना जबर्दस्त प्रदर्शन जारी रखकर टी20 विश्व कप के सेमीफाइनल में अपनी जगह सुरक्षित करने की कोशिश करेगी। पाकिस्तान की विश्व कप की तैयारियां अच्छी नहीं रही थी।

विज्ञापन


द. अफ्रीका की निगाह तीसरी जीत पर, बांग्लादेश की टीम आज बिगाड़ सकती है समीकरण
पिछले दो मैचों में जीत से अपना अभियान पटरी पर लाने वाला दक्षिण अफ्रीका टी20 विश्व कप के सुपर 12 के ग्रुप एक के मैच में मंगलवार को संघर्षरत बांग्लादेश के खिलाफ अपना अच्छा प्रदर्शन जारी रखकर सेमीफाइनल की उम्मीदों को मजबूत करने की कोशिश करेगा। बांग्लादेश की टीम अभी तक अपने तीनों मैच हारी है और उसे पहली जीत की तलाश है।

वेस्टइंडीज और श्रीलंका पर जीत से दक्षिण अफ्रीका सेमीफाइनल में पहुंचने का मजबूत दावेदार बन गया है। दूसरी तरफ बांग्लादेश सुपर 12 के अपने तीनों मैचों में से एक में भी जीत दर्ज नहीं कर पाया। पिछले सप्ताह वेस्टइंडीज से हार के बाद उसकी उम्मीदें लगभग समाप्त हो गई हैं। बांग्लादेश अब बाकी बचे दो मैचों में जीत दर्ज करके बाकी टीमों के समीकरण बिगाड़ने की कोशिश करेगा।
विज्ञापन


स्पिनर तबरेज हैं लय में 
दक्षिण अफ्रीका ने श्रीलंका के खिलाफ चार विकेट से जीत में सभी विभागों में सुधरा हुआ प्रदर्शन किया। उसके विश्व स्तरीय तेज गेंदबाजों और स्पिनरों ने रणनीति के अनुसार गेंदबाजी की और विरोधी टीम पर दबाव बनाया।
टी20 में शीर्ष रैंकिंग के गेंदबाज शानदार िस्पनर तबरेज शम्सी ने दिखाया कि आखिर वह नंबर एक की रैंकिंग पर क्यों काबिज हैं जबकि तेज गेंदबाज एनरिच नोर्त्जे और ड्वेन प्रिटोरियस जैसे गेंदबाज भी लगातार अच्छा प्रदर्शन कर रहे हैं। एजेंसी

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें