फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Salman Agha: भारतीय खिलाड़ियों से हाथ मिलाने के लिए तरस रहा पाकिस्तान? सलमान आगा ने खेल भावना पर दिया जोर

Sat, 14 Feb 2026 02:28 PM IST
शोभित चतुर्वेदी स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, कोलंबो

सार

भारत और पाकिस्तान के बीच टी20 विश्व कप में होने वाले महामुकाबले से पहले पाकिस्तान के कप्तान सलमान अली आगा ने एक बार फिर हाथ नहीं मिलाने को लेकर बयान दिया है। सलमान ने खेल भावना की दुहाई दी है।
विज्ञापन
सलमान आगा - फोटो : PTI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भारत और पाकिस्तान के बीच कोलंबो में रविवार को टी20 विश्व कप का मुकाबला खेला जाना है। पिछले साल एशिया कप के दौरान भारतीय खिलाड़ियों ने पाकिस्तान के खिलाड़ियों से हाथ नहीं मिलाए थे और नो हैंडशेक की नीति बरकरार रखी थी। अब जब एक बार फिर दोनों टीमें आमने-सामने होंगी तो यह देखना दिलचस्प होगा कि भारतीय खिलाड़ियों का रुख क्या होता है। हालांकि, पाकिस्तान के कप्तान सलमान आगा भारतीय खिलाड़ियों से हाथ मिलाने के लिए तरस रहे हैं और उन्होंने एक बार फिर खेल भावना पर जोर दिया है। 
विज्ञापन

क्यों पाकिस्तान से हाथ नहीं मिला रहे भारतीय खिलाड़ी
  • पिछले साल एशिया कप में भारत और पाकिस्तान के बीच तीन मुकाबले हुए थे और इन सभी मैचों में भारतीय खिलाड़ियों ने नो हैंडशेक नीति का पालन किया था।
  • कप्तान सूर्यकुमार यादव ने भी पाकिस्तान कप्तान सलमान अली आगा से अभिवादन नहीं किया था।
  • भारत ने यह रुख पहलगाम हमले के विरोध में जताया था। पहलगाम में पिछले साल आतंकी हमला हुआ था। 
  • भारत ने पहलगाम हमले के जवाब में ऑपरेशन सिंदूर नाम से सैन्य अभियान चलाया था और पाकिस्तान में आतंकी ठिकानों को ध्वस्त किया था।
  • ऑपरेशन सिंदूर से पाकिस्तान तिलमिला गया था जिसके बाद दोनों देशों के बीच सैन्य टकराव बढ़ गया था।
  • ऑपरेशन सिंदूर के बाद पहली बार एशिया कप में ही भारत और पाकिस्तान की क्रिकेट टीमों के बीच मुकाबला हुआ था जिस दौरान भारतीय खिलाड़ियों ने पाकिस्तानी खिलाड़ियों को आईना दिखाया था। 

ये भी पढ़ें: IND vs PAK Playing 11: तीन स्पिनरों के साथ उतरेगा भारत? अभिषेक के अस्वस्थ होने से बढ़ी टीम इंडिया की चिंता

आगा ने भारत के पाले में डाली गेंद
सलमान आगा ने कहा कि भारत और पाकिस्तान के बीच मैच खेल भावना के तहत खेला जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि उनकी टीम भारतीय खिलाड़ियों से हाथ मिलाने के लिए तैयार है। भारत के खिलाफ होने वाले मैच से पहले सलमान ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा, क्रिकेट को खेल भावना के साथ खेला जाना चाहिए। मेरी निजी राय शायद मायने न रखती हो, लेकिन क्रिकेट को उसी तरह खेला जाना चाहिए जैसे वह हमेशा से खेला जाता रहा है। आगे क्या करना है, यह तय करना उन्हीं पर निर्भर है।
विज्ञापन

अभिषेक को लेकर क्या बोले सलमान
भारत के लिए सलामी बल्लेबाज अभिषेक शर्मा का स्वास्थ्य चिंता का विषय है। अभिषेक नामीबिया के खिलाफ मैच में नहीं खेल सके थे और उनके पाकिस्तान के खिलाफ खेलने पर भी संशय है। सलमान ने हालांकि, उम्मीद जताई कि अभिषेक फिट होंगे। उन्होंने कहा, मुझे उम्मीद है कि अभिषेक इस मैच में खेलेंगे। आशा है कि वह जल्द स्वस्थ हों। हम सर्वश्रेष्ठ टीम के साथ खेलना चाहते हैं।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें