फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

T20 World Cup: न्यूजीलैंड ने ऑस्ट्रेलिया को रौंदा, डेवोन कॉनवे ने इस मामले में विराट कोहली को छोड़ा पीछे

Sat, 22 Oct 2022 05:15 PM IST
रोहित राज स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, सिडनी

सार

ऑस्ट्रेलिया ने मैच में टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया। न्यूजीलैंड ने 20 ओवर में तीन विकेट पर 200 रन बनाए। जवाब में ऑस्ट्रेलियाई टीम 17.1 ओवर में 111 रनों पर सिमट गई। न्यूजीलैंड के लिए डेवोन कॉनवे ने नाबाद 92 रन बनाए।
विज्ञापन
डेवोन कॉनवे - फोटो : T20 World Cup/Twitter
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

न्यूजीलैंड ने टी20 वर्ल्ड कप में धमाकेदार अंदाज में शुरुआत की है। उसने शनिवार (22 अक्तूबर) को सुपर-12 के पहले मुकाबले में डिफेंडिंग चैंपियन और मेजबान ऑस्ट्रेलिया को 89 रनों से रौंद दिया। ऑस्ट्रेलिया ने मैच में टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया। न्यूजीलैंड ने 20 ओवर में तीन विकेट पर 200 रन बनाए। जवाब में ऑस्ट्रेलियाई टीम 17.1 ओवर में 111 रनों पर सिमट गई। न्यूजीलैंड के लिए डेवोन कॉनवे ने नाबाद 92 रन बनाए। इस पारी के दौरान कॉनवे ने भारत के दिग्गज बल्लेबाज विराट कोहली को एक रिकॉर्ड के मामले में पीछे छोड़ दिया।
विज्ञापन

कॉनवे ने 58 गेंद की पारी में सात चौके और दो छक्के लगाए। उनका स्ट्राइक रेट 158.62 का रहा। कॉनवे ने अपनी पारी के दौरान टी20 में एक हजार रन भी पूरे कर लिए। वह सबसे कम पारियों में 1000 रन पूरे करने के मामले में संयुक्त रूप से दूसरे स्थान पर पहुंच गए। कॉनवे ने 26 पारियों में यह उपलब्धि हासिल की। उन्होंने पाकिस्तान के कप्तान बाबर आजम की बराबरी की। विराट कोहली ने इसके लिए 27 पारियां खेली थीं। सबसे कम 24 पारियों में 1000 रन पूरे करने का रिकॉर्ड संयुक्त रूप से इंग्लैंड के डेविड मलान और चेक गणराज्य के सबावून दाविजी के नाम दर्ज है।

ये भी पढ़ें: T20 WC 2022 Schedule: 16 दिन में होंगे 30 मैच, आठ डबल हेडर, तीन दिन तीन मुकाबले, जानें सुपर-12 का पूरा शेड्यूल

कॉनवे के अलावा फिन एलेन ने 16 गेंद में 42 और जेम्स नीशम ने 13 गेंद में 26 रन की पारी खेली। ऑस्ट्रेलिया के जोश हेजलवुड ने दो और जम्पा ने एक विकेट लिया। इसके जवाब में ऑस्ट्रेलिया के बल्लेबाज पूरी तरह फ्लॉप रहे। सबसे ज्यादा 28 रन ग्लेन मैक्सवेल ने बनाए और पैट कमिंस ने 21 रन की पारी खेली। ऑस्ट्रेलियाई टीम 17.1 ओवर में 111 रन के स्कोर पर सिमट गई और 89 रन से मैच गंवा दिया। न्यूजीलैंड के टिम साउदी और मिशेल सैंटनर ने तीन-तीन विकेट लिए। ट्रेंट बोल्ट को दो विकेट मिले। फर्ग्यूसन और सोढ़ी को एक-एक विकेट मिला।

ये भी पढ़ें: T20 World Cup: पाकिस्तान के अलावा इन चार टीमों से भिड़ेगा भारत, यहां जानें टीम इंडिया का पूरा शेड्यूल
विज्ञापन

टी20 वर्ल्ड कप में यह रनों के अंतर से ऑस्ट्रेलिया की सबसे बड़ी हार है। इस जीत के साथ ही न्यूजीलैंड ने ऑस्ट्रेलिया से 2021 टी20 विश्व कप के फाइनल में मिली हार का बदला ले लिया है। 2011 के बाद यह पहला मौका है, जब न्यूजीलैंड की टीम ऑस्ट्रेलिया में कोई मैच जीती है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें