इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) फ्रेंचाइजी रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (आरसीबी) में मेंटर/कोच के रूप में संभावित वापसी पर, डीविलियर्स ने कहा, 'मैंने किसी से बात नहीं की है, न ही किसी ने मुझसे संपर्क किया है।
दक्षिण अफ्रीका के पूर्व क्रिकेटर एबी डीविलियर्स अपने दोस्त विराट कोहली के टी-20 विश्वकप में खेलने की संभावना से तनिक भी हैरान नहीं है और उनका कहना है कि विराट ने अपने अंतरराष्ट्रीय करियर का प्रबंधन बखूबी किया है। कोहली ने आखिरी टी-20 मैच नवंबर 2022 में इंग्लैंड के खिलाफ टी-20 विश्व कप सेमीफाइनल में खेला था। उन्होंने अफगानिस्तान के खिलाफ टी-20 सीरीज के लिए वापसी की है और आखिरी दो मैच खेलेंगे।
विज्ञापन
डीविलियर्स ने कहा, ‘मैं बिल्कुल भी हैरान नहीं हूं। मैं विराट और रोहित के लिए बहुत खुश हूं। आप टी-20 विश्वकप में अपनी सर्वश्रेष्ठ टीम भेजकर जीतना चाहते हैं।’ यहां दक्षिण अफ्रीका टी-20 लीग में कमेंटेटर की भूमिका में मौजूद डीविलियर्स ने कहा,‘ मैं समझ सकता हूं कि आलोचना हो रही है क्योंकि युवाओं और उन खिलाड़ियों का मौका छिन गया है जो लगातार टी-20 खेल रहे हैं।’
डीविलियर्स ने क्या कहा?
विराट कोहली, रोहित शर्मा
- फोटो : सोशल मीडिया
उनका मानना है कि रोहित और विराट भारत की सर्वश्रेष्ठ टी-20 टीम का हिस्सा हैं और उन्हें विश्वकप टीम में जगह देने का फैसला सही है। डीविलियर्स यह भी कहा कि विराट ने अपने करियर में एक अच्छा संतुलन पाया है और अपने परिवार के साथ अच्छी तरह से समय बिताने में सक्षम हैं और यह कुछ ऐसा है जिसकी वह प्रशंसा करते हैं। उन्होंने यह भी कहा कि विराट के लिए यह महत्वपूर्ण है कि वह क्रिकेट और रन के लिए अपनी भूख जगाए रखें।
उन्होंने कहा, 'विराट क्रिकेट को अपने खून में रखकर बड़ा हुआ है। यही वह चीज है जिसने उन्हें आगे बढ़ाया। मेरे करियर के अंत में मेरी आग बुझ गई थी और मैंने इसे छोड़ दिया। उस आग को जलाए रखना जरूरी है। उन्होंने अपने करियर में एक अच्छा संतुलन पाया है। उनका एक परिवार है और उनके साथ समय बिताना भी विराट को पसंद है। मैं भी बेहतर कर सकता था। विराट मैदान पर खुश दिखते हैं, प्रेरित दिखते हैं और मैं उन्हें शुभकामनाएं देता हूं।'
केपटाउन की पिच पर डीवीलियर्स का बयान
विराट कोहली
- फोटो : सोशल मीडिया
भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच दूसरे टेस्ट मैच में केपटाउन की न्यूलैंड्स पिच पर डीविलियर्स ने कहा कि यह मैदान पहले दिन के पहले सत्र से ही एक जीवंत पिच के लिए जाना जाता है। उन्होंने कहा, 'यह मेरे लिए सामान्य था। न्यूलैंड्स काफी एक्टिव विकेट है। यदि आप इस पिच से मिल रही मदद से मैच में लड़ते हैं, तो आपके लिए चीजें आसान हो जाती हैं। आपको यहां सकारात्मक क्रिकेट खेलना होता है। एडेन मार्कराम ने शतक जमाया और जो सकारात्मक खेले उन्होंने अच्छा प्रदर्शन किया।
अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) ने भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच दूसरे टेस्ट मैच के बाद सोमवार को केपटाउन के न्यूलैंड्स की पिच को 'असंतोषजनक' रेटिंग दी। यह फैसला आईसीसी पिच और आउटफील्ड निगरानी प्रक्रिया के तहत लिया गया जिसमें अब तक के सबसे छोटे टेस्ट मैच में कुल 642 गेंद फेंकी गई।
इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) फ्रेंचाइजी रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (आरसीबी) में मेंटर/कोच के रूप में संभावित वापसी पर, डीविलियर्स ने कहा, 'मैंने किसी से बात नहीं की है, न ही किसी ने मुझसे संपर्क किया है। अगर कोई प्रस्ताव मेज पर है, तो मैं इसे एक दोस्त के रूप में हस्ताक्षर करूंगा, न कि कोच या मेंटर के रूप में। मुझे खिलाड़ियों के साथ अपने ज्ञान और अनुभव को साझा करने में खुशी होगी। हो सकता है कि हमें एक और पेशेवर भूमिका मिले, लेकिन मैं जहां हूं वहां खुश हूं।