फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rinku-Priya: 'अरे! मुझे नहीं पहचाना', विश्वकप की खुशी में मंगेतर को भूल गए रिंकू? वायरल हुआ एयरपोर्ट का वीडियो

Tue, 10 Mar 2026 05:22 PM IST
Mayank Tripathi स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

टी20 विश्व कप 2026 का खिताब जीतने वाली टीम के अहम सदस्य रिंकू सिंह का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इसमें वह एयरपोर्ट पर अपनी होने वाली पत्नी प्रिया सरोज के साथ दिख रहे हैं, लेकिन भारतीय खिलाड़ी से कुछ ऐसा हो जाता है जिसपर उनकी मंगेतर उन्हें टोक देती हैं। आइये देखते हैं...
विज्ञापन
प्रिया-रिंकू - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

टी20 विश्व कप 2026 का ऐतिहासिक खिताब जीतने वाली भारतीय टीम के अहम सदस्य रहे रिंकू सिंह का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इसमें वह एयरपोर्ट पर मंगेतर प्रिया सरोज के साथ नजर आ रहे हैं। विश्व कप की खुशी में रिंकू से कुछ ऐसा हो जाता है, जिस पर उनकी होने वाली पत्नी और मौजूदा सपा सांसद प्रिया सरोज भी हैरान रह जाती हैं। आइये पूरा मामला जानते हैं...
विज्ञापन

प्रशंसकों को रास आया रिंकू-प्रिया का अंदाज
वायरल वीडियो में रिंकू और प्रिया एयरपोर्ट से बाहर निकलते दिख रहे हैं। रिंकू जैसे ही प्रिया से आगे निकलते हैं, प्रिया पीछे से टोकती हैं मुझे भूल गए आप? इसके बाद रिंकू हंसते हुए उन्हें गले लगा लेते हैं। प्रशंसकों को दोनों का यह मस्ती भरा अंदाज काफी पसंद आ रहा है।


प्रिया-रिंकू - फोटो : ANI
पिछले साल हुई सगाई
रिंकू और प्रिया की सगाई पिछले साल आठ जून को हुई थी। दोनों जल्द ही शादी के बंधन में बंधेंगे। सगाई के बाद रिंकू औप प्रिया की शादी पिछले साल 18 नवंबर को होनी थी, लेकिन भारतीय खिलाड़ी की व्यस्तता के कारण शादी टल गई। 
विज्ञापन

पिता के साथ रिंकू सिंह - फोटो : Instagram
विश्व कप के बीच रिंकू के पिता का हुआ निधन, अंतिम संस्कार के बाद टीम से जुड़े खिलाड़ी
विश्व कप के बीच रिंकू सिंह के पिता का निधन हो गया था। वह लिवर कैंसर के स्टेज-4 से जूझ रहे थे। रिंकू चेन्नई से अलीगढ़ पिता के अंतिम संस्कार में शामिल होने के लिए पहुंचे थे। अंतिम क्रिया पूरी होने के बाद वह टीम से जुड़ गए थे, लेकिन उन्हें प्लेइंग 11 में मौका नहीं मिला। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें