दुबई में सड़कों पर कुत्ता और बिल्ली छोड़कर भाग रहे हैं लोग
- फोटो : Adobe Stock
US Israel Iran War: मध्य-पूर्व में युद्ध ने भयानक रूप ले लिया है। अमेरिका, इस्राइल और ईरान के बीच लगातार 11 दिनों से युद्ध जारी है। इस युद्ध का कई देशों पर असर हुआ है। ईरान ने यूएई, सऊदी अरब और कुवैत समेत कई देशों में मिसाइल और ड्रोन से हमले किए हैं। हमलों की वजह से दुबई समेत कई शहरों में रहने वालों का जीवन प्रभावित हुआ है। युद्ध के बीच दुबई से एक बेहद हैरान कर देने वाली खबर सामने आई है। दरअसल, यहां पर लोग अपने कुत्ता और बिल्ली जैसे पालतू जानवरों को सड़क पर छोड़कर भाग रहे हैं। आइए जानते हैं कि आखिर पूरा मामला क्या है?
सोशल मीडिया पर सड़कों पर छोड़े गए कुत्तों और बिल्लियों के कई फोटो और वीडियो भी वायरल हो रहा है। एक मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, दुबई के पशु चिकित्सकों के पास पालतू जानवरों के इच्छामृत्यु के लिए भी काफी अनरोध किए जा रहे हैं। वहीं यूएई के कई पशु कल्याण सेंटर में मरने के लिए छोड़ गए पशुओं की संख्या भी बढ़ गई है।
वायरल कई फोटो और वीडियो में देखने को मिल रहा है कि कुत्तों को लोगों ने बिजली के खंभों से बांधकर बिना भोजन या पानी के छोड़ दिया है। रिपोर्ट के मुताबिक, द बार्किंग लॉट नाम की संस्था के एक वॉलेंटियर ने बताया है कि पशु चिकित्सकों ने पुष्टि की है कि मालिक स्वस्थ पालतू जानवरों को भी इच्छामृत्यु देने के अनुरोध कर रहे हैं। इसकी वजह यह है कि दुबई से पशुओं को ट्रांसफर करने में कागजी कार्रवाई में समय लगता है, जिससे वो बचना चाहते हैं।
Weird News: मरने के 1 घंटे के बाद जिंदा हो गया व्यक्ति, फिर किया चौंकाने वाला खुलासा, डॉक्टरों के भी उड़े होश
युद्ध की वजह से मध्य-पूर्व के देशों से जा रहे हैं लोग
दुबई छोड़कर जा रहे हैं कई पालतू जानवरों के मालिकों का कहना है कि वो जानवरों को अपने साथ नहीं ले जा सकते। इससे कई जानवरों को रेगिस्तान में छोड़ दिया जाएगा। मध्य-पूर्व में कई हजारों ब्रिटिश नागरिक फंसे हैं। एक लाख से ज्यादा लोगों ने विदेश कार्यालय में अपनी उपस्थिति दर्ज करवाई है, लेकिन इनमें उनके पालतू जानवरों का जिक्र नहीं है।
Viral Video: पोते ने पूरा किया दादी की पहली हवाई यात्रा का सपना, वीडियो देखकर नम हो जाएंगी आखें
पालतू जानवरों को छोड़कर जाने को मजबूर लोग
दुबई में रहने वाले हजारों ब्रिटिश नागरिक अपने पालतू जानवरों को छोड़कर जाने के लिए मजबूर हैं। दुबई छोड़कर जाने के लिए तैयार लोग अपने पालतू जानवरों को सड़कों पर छोड़ दे रहे हैं। दुबई के डॉग रिहाउसिंग समूह ने कहा कि लोगों के नवरों को छोड़कर जाने मालिकों के कॉलों संख्या बढ़ गई है, जिससे वो हैरान है।